अरिजीत सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद Arijit Singh का 21 साल पुराना वीडियो वायरल, ‘बोले चूड़ियां’ पर झूमते आए नजर

Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया। इस बीच उनका 21 साल पुराना फेम गुरुकुल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

Arijit Singh Old Video Viral: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और इमोशनल आवाज के मालिक अरिजीत सिंह ने अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। सिंगर ने 27 जनवरी को एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए यह घोषणा की कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हो रहे हैं और आगे कोई नया प्रोजेक्ट स्वीकार नहीं करेंगे। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की भावनाएं उमड़ पड़ीं और हर तरफ निराशा देखने को मिली।

रिटायरमेंट की घोषणा के बाद जहां एक ओर फैंस उनके फैसले को स्वीकार करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इंटरनेट पर अरिजीत सिंह का 21 साल पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी को बीते दिनों की याद दिला दी।

प्रतियोगी के रूप में सिंगर का शुरू हुआ था सफर

अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से की थी। उस वक्त वह एक प्रतियोगी के तौर पर शो में नजर आए थे। वायरल हो रहे इस वीडियो में अरिजीत, रूपरेखा बनर्जी और शमित त्यागी के साथ स्टेज पर परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं।

इस क्लिप में तीनों फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के सुपरहिट गाने ‘बोले चूड़ियां’ पर प्रस्तुति दे रहे हैं। खास बात यह है कि उस समय अरिजीत ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। शो में करण जौहर, जावेद अख्तर और शंकर महादेवन जज के तौर पर मौजूद थे।

अरिजीत ने रिटायरमेंट का शेयर किया था पोस्ट

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की जानकारी देते हुए अरिजीत सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, “हैलो, आप सभी को नव वर्ष की ढेरों शुभकामनाएं। इतने सालों तक आपने मुझे जो प्यार और सम्मान दिया, उसके लिए दिल से धन्यवाद। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। यह सफर मेरे लिए यादगार रहा।”

इमोशनल गानों से सिंगर की बनी पहचान

अरिजीत सिंह को बॉलीवुड में दिल छू लेने वाले गानों के लिए जाना जाता है। ‘तुम ही हो’, ‘चन्ना मेरेया’, ‘फिर भी तुमको चाहूंगा’, ‘हवाएं’ जैसे गानों ने उन्हें हर उम्र के दर्शकों का चहेता बना दिया। अपने करियर में उन्हें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं, वहीं 2025 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात