अर्चना पूरन सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'मैं सिर्फ हंसती नहीं, एक्टिंग भी करती हूं', काम न मिलने पर अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द

Archana Puran Singh Viral Statement: एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने फिल्मों में काम न मिलने पर अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि शानदार करियर के बावजूद इंडस्ट्री ने उन्हें टाइपकास्ट कर दिया है।

यति सिंह

Archana Puran Singh No Film Offers: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी हंसी और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अर्चना पूरन सिंह आज एक अजीब से दौर से गुजर रही हैं। कपिल शर्मा के शो में बतौर जज सभी को हंसाने वाली अर्चना खुद अंदर से बेहद उदास हैं। उन्होंने हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया है कि बीते करीब 10 साल से उन्हें बॉलीवुड में कोई ढंग का काम नहीं मिला है।

अर्चना पूरन सिंह आज के समय में सोशल मीडिया और यूट्यूब पर बेहद एक्टिव हैं। इसके बावजूद उनका असली झुकाव और प्यार हमेशा से एक्टिंग रहा है। अर्चना का कहना है कि लोग उन्हें टीवी पर देखकर सोचते हैं कि उनके पास काम की कोई कमी नहीं है, लेकिन सच इसके बिल्कुल विपरीत है।

बॉलीवुड की इस अजीब परंपरा से परेशान हैं अर्चना

फिल्म इंडस्ट्री के रवैये पर बात करते हुए अर्चना ने इसे बेहद अजीब और रूढ़िवादी बताया। अर्चना का मानना है कि एक बार जब आप किसी अहम भूमिका में पॉपुलर हो जाते हैं, तो पूरी इंडस्ट्री आपको उसी चश्मे से देखने लगती है।

अर्चना को लगता है कि उनके हंसमुख स्वभाव और टीवी शो के जज वाली छवि ने उनके फिल्मी करियर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। निर्माता और निर्देशक उन्हें किसी गंभीर या अलग तरह के किरदार में देखने की कल्पना ही नहीं कर पा रहे हैं।

टाइपकास्ट होने के जाल में फंसा एक्टिंग करियर

यह पहली बार नहीं है जब किसी कलाकार ने टाइपकास्ट होने का दर्द शेयर किया हो। अर्चना पूरन सिंह ने अपने करियर में कई यादगार और दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। इसके बावजूद आज उन्हें सिर्फ एक ही सांचे में ढाल दिया गया है।

अर्चना पूरन सिंह का कहना है कि कलाकारों को अपना टैलेंट साबित करने के लिए विविधता की जरूरत होती है, लेकिन यहां एक जैसी भूमिकाएं ही बार-बार दी जाती हैं। वह इस रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कोई डायरेक्टर उन पर भरोसा दिखाने का साहस करे।

अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि उनके करियर की चमक फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'बोल बच्चन' की रिलीज के बाद फीकी पड़ी है। अर्चना ने कहा कि भले ही 'बोल बच्चन'  बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई, लेकिन उनके करियर को इसका कोई फायदा नहीं पहुंचा।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला