एआर रहमान के बयान पर इम्तियाज अली का रिएक्शन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Imtiaz Ali Reaction: एआर रहमान के बयान पर इम्तियाज अली की दो टूक, बोले- बॉलीवुड में सांप्रदायिक भेदभाव...

AR Rahman Controversy: ए आर रहमान के सांप्रदायिक भेदभाव वाले बयान पर इम्तियाज अली ने दो टूक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अपने करियर में उन्होंने बॉलीवुड में कभी ऐसा भेदभाव महसूस नहीं किया।

सोनाली झा

Imtiaz Ali On Bollywood: संगीतकार एआर रहमान के हालिया बयान ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने कुछ समय पहले दिए गए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड पर सांप्रदायिक सोच से प्रभावित होने की बात कही थी, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर इंडस्ट्री के गलियारों तक विवाद शुरू हो गया। जहां कुछ लोगों ने रहमान के बयान का विरोध किया, वहीं कई कलाकार उनके समर्थन में भी सामने आए। अब इस मुद्दे पर मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली की प्रतिक्रिया सामने आई है।

इम्तियाज अली ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान साफ कहा कि उन्होंने अपने लंबे करियर में कभी फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिक भेदभाव नहीं देखा। उन्होंने कहा कि मैं काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यहां किसी तरह का सांप्रदायिक भेदभाव है। मैंने व्यक्तिगत तौर पर ऐसा कुछ अनुभव नहीं किया। इम्तियाज के मुताबिक, बॉलीवुड एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां टैलेंट को प्राथमिकता दी जाती है, न कि किसी की पहचान या धर्म को।

इम्तियाज अली ने की एआर रहमान की तारीफ

इम्तियाज अली ने इस बातचीत में एआर रहमान की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि रहमान उन सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं, जिनके साथ उन्होंने कभी काम किया है। इम्तियाज ने यह भी इशारा किया कि संभव है रहमान के बयान को गलत तरीके से समझा गया हो। मुझे सच में नहीं लगता कि रहमान ने वैसा कहा होगा, जैसा सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है। हो सकता है उनकी बातों को संदर्भ से बाहर निकालकर पेश किया गया हो।

इम्तियाज अली ने कही ये बात

डायरेक्टर ने आगे कहा कि उन्हें बॉलीवुड में किसी तरह की सांप्रदायिक दुश्मनी या भेदभाव की एक भी ठोस घटना याद नहीं आती। उनके अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री में अलग-अलग बैकग्राउंड से आए लोग साथ मिलकर काम करते हैं और क्रिएटिविटी ही यहां सबसे बड़ी पहचान होती है। इम्तियाज का मानना है कि इस तरह के विवादों को बढ़ाने के बजाय बातचीत और समझदारी से सुलझाना चाहिए।

इम्तियाज अली की वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो इम्तियाज अली इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के बाद वह एक बार फिर पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में इम्तियाज और दिलजीत को इस नई फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पंजाब में देखा गया था। हालांकि फिल्म के टाइटल और कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती