अपारशक्ति खुराना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अपारशक्ति खुराना का नया रोमांटिक ट्रैक 'सुनदा रवां' हुआ रिलीज, बरखा सिंह संग दिखी केमिस्ट्री

Aparshakti Khurana Song: अपारशक्ति खुराना का नया रोमांटिक गाना ‘सुनदा रवां’ हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसमें उनकी कमेस्ट्री बरखा सिंह संग खूब जम रही है। वहीं, अब इस गाने पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Aparshakti Khurana Sunadaa Ravaan Song: बॉलीवुड एक्टर और सिंगर अपारशक्ति खुराना अक्सर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच उन्होंने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। दरअसल, सोमवार को उनका नया रोमांटिक गाना ‘सुनदा रवां’ टिप्स म्यूजिक के बैनर तले रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को प्यार, जज्बात और भावनाओं से भरपूर बताया जा रहा है।

वहीं, मेकर्स ने गाने का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस को यूट्यूब पर इसे देखने के लिए आमंत्रित किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि “जब प्यार आसान होता है, तो ऐसा लगता है 'सुनदा रवां'। गाना अब रिलीज हो चुका है। इसे हमारे यूट्यूब चैनल पर देखें।”

अपारशक्ति खुराना का नया सॉन्ग हुआ रिलीज

हालांकि, गाने में अपारशक्ति खुराना की मधुर आवाज ने इसे और भी खास बना दिया है। गीत के बोल करण मल्होत्रा और अमर जलाल ने लिखे हैं, जबकि मीर देसाई ने इसका म्यूजिक प्रोडक्शन किया है। गीत की धुन करण मल्होत्रा ने कंपोज की है, जो इसे बेहद सुलभ और भावनात्मक बनाती है।

वीडियो में अपारशक्ति खुराना और अभिनेत्री बरखा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। दोनों की स्क्रीन केमिस्ट्री और गाने की सादगी इसे एक यादगार ट्रैक बनाती है। गाने को दर्शकों और फैंस से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है, और सोशल मीडिया पर इसके बारे में खूब तारीफें भी हो रही हैं। आपको बता दें कि अपारशक्ति खुराना, जो अपनी एक्टिंग के लिए पहले से ही फेमस हैं, इस गाने के जरिए अपनी गायिकी की कला भी दिखा रहे हैं। उनके पहले के गाए हुए गानों में ‘कुडीये नि’, ‘जरूर’ और ‘होर कोई न’ शामिल हैं, जिन्होंने भी फैन्स को खूब पसंद आए थे।

अभिनेता ने ऐसे शुरू किया अपना फिल्मी करियर

इसके अलावा अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो अपारशक्ति ने अभिनय, गायिकी और होस्टिंग में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने हाल ही में ‘स्त्री 2’ (2024) और ‘बर्लिन’ (2023) जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने ‘जुबली’ (2023) में मुख्य भूमिका निभाई और ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ (2020) तथा ‘ड्रीम गर्ल 2’ (2023) जैसी हिट फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा