एपी ढिल्लों (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

एपी ढिल्लों का नया हिट गाना 'Without Me' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल, फैंस कर रहे पसंद

AP Dhillon New Song: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर-रैपर एपी ढिल्लों का नया गाना ‘Without Me’रिलीज हुआ है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके स्टाइल पर प्यार लुटा रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

AP Dhillon Music Video: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों अक्सर अपने गानों से धमाल मचाते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस को धमाकेदार तोहफा दे दिया है। दरअसल, उनके नए गाने ‘Without Me’ को सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और यह जल्दी ही उनकी प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा बन चुका है।

एपी ढिल्लों ने इस गाने के बारे में बात करते हुए बताया कि यह आइडिया एक साधारण सोच से शुरू हुआ था। लेकिन जब उन्होंने इस पर काम करना शुरू किया, तो उन्हें यह गाना बेहद पसंद आने लगा। उन्होंने बताया, “दुबई में जब इसे पब्लिक के सामने बजाया, तो लोगों की शानदार प्रतिक्रिया ने मुझे और प्रेरित किया। इसलिए मैंने इसे जल्दी से जल्दी रिलीज करने का फैसला किया। मुझे पूरा यकीन है कि अगली परफॉर्मेंस में फैंस इसे जोर-शोर से गाएंगे।”

एपी ढिल्लों के म्यूजिक वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

गाने के साथ एक खास म्यूजिक वीडियो भी रिलीज किया गया है, जिसे डायरेक्ट किया है जैक फैक्ट्स ने। इससे पहले जैक फैक्ट्स ने एपी ढिल्लों के साथ ‘इन्सेन’ और ‘समर हाई’ जैसे हिट म्यूजिक वीडियोस भी डायरेक्ट किए हैं। ‘Without Me’ का वीडियो भी एक शानदार कॉन्सेप्ट और विजुअल एफेक्ट्स से भरपूर है, जो गाने की एनर्जी को और निखारता है।

‘Without Me’ के प्रोड्यूसर एपी ढिल्लों और लुका माउटी हैं। इस जोड़ी ने पहले भी कई हिट गाने जैसे ‘दिल नु’ और ‘विथ यू’ दे चुके हैं। नए गाने में दिल को छू लेने वाले बोल और एपी ढिल्लों का खास स्टाइल सुनने को मिलता है, जो एक बेहतरीन प्रोडक्शन के साथ मिलकर संगीत प्रेमियों के बीच धमाका कर रहा है।

सिंगर के ये गाने रहे हैं सुपरहिट

इससे पहले एपी ने गायिका श्रेया घोषाल के साथ भी एक गाना ‘थोड़ी सी दारू’ रिलीज किया था, जिसमें तारा सुतारिया भी नजर आईं थी। एपी ढिल्लों भारतीय-कनाडाई सिंगर-रैपर हैं, जिन्होंने 2019 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिनमें ‘ब्राउन मुंडे’ और ‘मझैल’ जैसे गाने बिलबोर्ड चार्ट पर भी टॉप पर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज