Anushka Sharma Virat Kohli Kiss After RCB Win: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के खिताब पर कब्जा जमाया है। आरसीबी की जीत का जश्न अभी भी की सोशल मीडिया पर जारी है। इस बीच एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें अनुष्का विराट के माथे पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान विराट अपने हाथों में आईपीएल ट्रॉफी थामे हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ नजर आ रही है।
दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के खिताब पर अपना कब्जा जमाते हुए बड़ी जीत हासिल कर ली है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराया था। वहीं जीत के जश्न के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री जमकर वायरल हुई। लेकिन इस जीत का सिलसिला अभी भी सोशल मीडिया पर जारी है।
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर आरसीबी की जीत का जश्न मनाते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए अनुष्का ने अपने इमोशन को भी जाहिर किया है। अनुष्का ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में विनर, हार्ट और हाथ जोड़ने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया। अभिनेत्री का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पोस्ट में आप साफ देख सकते हैं कि विराट कोहली रेड कलर की आरसीबी जर्सी में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में चमचमाती ट्रॉफी दिखाई दे रही है, जबकि अनुष्का लाइट ब्लू कलर की शर्ट और जींस में दिखाई दे रही हैं। बैकग्राउंड रेड रखा गया, जिससे तस्वीर की खूबसूरती और बढ़ गई है।
वहीं इस पोस्ट को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपना प्यार बरसा रहे हैं। फैंस के साथ-साथ सितारे भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। सिंगर नीति मोहन, अभिनेत्री गौहर खान और आंचल मुंजाल समेत कई लोग कमेंट में जीत के जश्न का हिस्सा बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle: ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना हुआ रिलीज, अक्षय-दिशा की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
बीतादें कि इस पोस्ट से पहले भी विराट और अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आरसीबी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाथ पकड़कर डांस करते नजर आए। फैंस को यह वीडियो इतना पसंद आया कि कुछ ही मिनट में यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। साथ ही साथ वीडियो में विराट कोहली टीम के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक के साथ भी डांस करते दिखाई दिए।
वहीं इस पोस्ट से पहले विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने ट्रॉफी के साथ चैम्पियन वाली तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था कि क्या हम लगातार दो बार खिताब जीत सकते हैं? और हमने दोबारा कर दिखाया।"