Photo - ANI Twitter  
मनोरंजन

पति विराट कोहली संग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं अनुष्का शर्मा, सुबह 4 बजे भस्म आरती में हुईं शामिल

संदीप पांडे

उज्जैन : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी लाइमलाइट में रहती हैं। वहीं आज शनिवार को एक्ट्रेस अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में स्थित महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) पहुंचीं। जहां उन्होंने बाबा महाकाल का दर्शक किया साथ ही पूजा-अर्चना भी की।

अनुष्का शर्मा सुबह 4 बजे के भस्म आरती में भी शामिल हुईं। इस दौरान दोनों करीब एक घंटे से अधिक समय तक नंदी हाल में बैठकर आरती किए और भगवान का आशीर्वाद लिया। जिसका एक वीडियो ANI के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस और उनके पति विराट को भक्ति में डूबे हुए देखा जा सकता है। इस दौरान अनुष्का शर्मा लाइट पिंक कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वहीं क्रिकेटर बनियान और धोती पहने पंक्ति में बैठे दिखाई दे रहे हैं साथ ही उन्होंने अपने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी है और माथे पर चंदन का टिका लगाया है।

आरती के बाद दोनों मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर पंचामृत से अभिषेक भी किए। मालूम हो कि इससे पहले नए साल पर अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ वृंदावन में बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंची थीं। इस दौरान उनकी बेटी वामिका भी उनके साथ थी। जिसका वीडियो और कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों वहां दो दिन तक रुके थे। जिसके बाद वो वहां से आनंदमई आश्रम पहुंचे। जिसके बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ उत्तराखंड स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती आश्रम पहुंची थी। फिलहाल, लोगों को उनके महाकाल दर्शन का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। 

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस