मनोरंजन

विराट कोहली हुए Wild तो शरमा गईं अनुष्का र्शमा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिएक्शन, देखें वीडियो

बीते दिन आईपीएल 2025 क्वालीफायर मैच में आरसीबी ने पीबीकेएस को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी शानदार जीत पर अनुष्का शर्मा बेहद खुश नजर आ रही हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया और सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह मुकाबला मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और वहीं मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

पंजाब की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करने की कोशिश की, लेकिन यह रणनीति उन पर भारी पड़ गई। आरसीबी के गेंदबाजों ने सटीक और तेज गेंदबाजी करते हुए पंजाब की पूरी टीम को महज 14.1 ओवर में 101 रन पर समेट दिया। पंजाब के बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौटते गए और पूरी टीम लड़खड़ा गई।

दरअसल, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड ने आरसीबी की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट लिए। इनके अलावा यश दयाल ने भी 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। पंजाब के बल्लेबाज आरसीबी के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से बेबस नजर आए।

अनुष्का शर्मा का क्यूट वीडियो वायरल इन सबके बीच आरसीबी की ये शानदार जीत ने ना सिर्फ फैंस को रोमांचित कर दिया, बल्कि स्टेडियम में मौजूद विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस जीत से बेहद खुश नजर आईं। हर विकेट पर विराट कोहली का जोश और अनुष्का का मुस्कुराता चेहरा कैमरे में कैद हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा एक वीडियो सामने आया, जिसमें अनुष्का अपने बगल में बैठी एक दोस्त को गले लगाती हुई दिखाई दी हैं। विराट कोहली ने स्टैंड की तरफ देखा और अनुष्का की तरफ एक उंगली उठाई। हालांकि, इस वीडियो को देख फैंस का मानना ​​है कि यह इशारा उनका यह कहने का तरीका था कि "बस एक और जीत बाकी है।"

फाइनल में आरसीबी ने बनाई जगह आपको बता दें, आरसीबी की बल्लेबाजी भी शानदार रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने सिर्फ दो विकेट खोकर आसानी से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ आरसीबी पहली टीम बनी है जिसने आईपीएल 2025 के फाइनल में प्रवेश किया है।

वहीं, इस हार के बाद भी पंजाब किंग्स के पास एक और मौका है। टीम अब एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ेगी। एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। जो भी टीम उस मुकाबले में जीत हासिल करेगी, वह पंजाब से दूसरे क्वालिफायर में भिड़ेगी। लेकिन अब सभी की निगाहें अगले मुकाबले पर हैं, जहां तय होगा कि फाइनल में आरसीबी के खिलाफ कौन उतरेगा।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट