बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और भोजपुरी फिल्म जगत ने पहलगाम अटैक की कड़ी निंदा की 
मनोरंजन

पहलगाम अटैक से बॉलीवुड का कलेजा छलनी, सेलिब्रिटीज ने की निंदा पूछा कड़वा सवाल

Celebrities Comments On Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बॉलीवुड में न सिर्फ कड़ी निंदा की है, बल्कि कुछ कड़वे सवाल भी पूछे गए हैं। आम्रपाली दुबे ने पूछा है कब तक अपने ही देश में डर के जिया जाएगा।

अनिल सिंह

Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों को आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया। इस बर्बर घटना के बाद देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है ,सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर हमले की कड़ी निंदा की है और कड़वा सवाल भी पूछा है। अनिल कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल, जूनियर एनटीआर, राम चरण जैसे कलाकारों तक ने हमले को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिए जाने की मांग की जा रही है। आम्रपाली दुबे ने तो सवाल पूछ लिया है कि अपने ही देश में डर कर कब तक जिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा के कलाकार पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आए हैं। अनिल कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा पहलगाम के दर्दनाक घटना दिल दहला देने वाली है, उन्होंने पहलगाम में शांति और पीड़ित के परिवारों को शक्ति मिलने के लिए प्रार्थना की है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दर्दनाक हमले की निंदा की और पीड़ित परिवार को जल्द इंसाफ मिलने की उम्मीद जताई है। विक्की कौशल पहलगाम की घटना को आतंकवादियों का मानवीय कृत्य बताया है और पीड़ित परिवार के लिए संवेदना जताई है।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए निर्दयी आतंकी हमले के बारे में सुनकर दिल टूट गया। उनके परिवारों के प्रति संवेदना, यह एक दर्दनाक हमला है। जिसे भुलाया नहीं जा सकेगा। तो वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली ने भी पहलगाम में हुई इस घटना पर दुख जताया है, हमले की निंदा की है और सवाल पूछा है कि अपने ही देश में डरकर कब तक जिया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले इस हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया था और वह अपने सऊदी अरब की यात्रा से भारत वापस लौट आए हैं।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह