Photo - File 
मनोरंजन

अनुराग कश्यप का खुलासा; सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अभय देओल से माफी मांगने को हुए मजबूर

अनाया.शर्मा

मुंबई : कुछ दिनों से अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) अपने बयान के वजह से सुरखियों में छाए हुए हैं। बता दें कि इस बयान में अनुराग कश्यप ने एक्टर अभय देओल (Abhay Deol) के बारे में कुछ टिपणियां की थी और इसी टिप्णियों से नाखुश होकर अभय देओल ने एक इंटरव्यू में अनुराग पर उलट जवाब देते हुए उन्हें झूठा और जेह्रीला इंसान करार दिया था। अभय देओल ने अपने नई फिल्म ट्रायल बाई फायर के प्रमोशन के दौरान यह बयान दिया। अभय देओल के बयान पर अनुराग ने कहा कि एक समय था जब वह गुस्से में कुछ कहते या करते थे या किसी चीज की प्रतिक्रिया के रूप में वह परेशान हो जाते थे। हालांकि बाद में उन्होंने अपने शब्दों और विचारों को काम करने का फैसला किया।

अनुराग ने अभय देओल के साथ फिल्म 'देव डी' में काम किया था, यह उन दोनों की साथ में आखरी फिल्म थी, इसके बाद दोनों ने कोई भी फिल्म साथ में नहीं की। इससे पहले एक इंटरव्यू में, अनुराग ने अभय पर आरोप लगाया था कि फिल्म 'देव डी' के शूटिंग के दौरान अभय ने दिल्ली में फाइव स्टार होटल में रहने की मांग की थी, जबकि पूरा फिल्म क्रू पहाड़गंज में एक मामूली होटल में रह रहा था क्योंकि फिल्म बहुत कम बजट पर बनाई गई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि अभय के रवैये के कारण अन्य निर्देशकों ने खुद को एक्टर से दूर कर लिया है।

इसपर अनुराग ने कहा कि किसी ने एक आर्टिकल में लिखा था कि अभय देओल जैसे अच्छे एक्टर फिल्में क्यों नहीं कर रहे हैं, तब इसका जवाब देते हुए अनुराग ने अपने साथ हुए अनुभव के बारे में बात की थी और यह बात लगभग तेरह साल पहले हुई थी। अनुराग ने आगे कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन से वह बहुत उदास हुए थे। अनुराग ने यह महसूस किया कि सुशांत उनके पास पहुंचने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि वह उनसे बात करना चाहते थे पर किसी कारणवश अनुराग उनसे बात नहीं कर पाए और उन्हें अपराधबोध यह पीड़ा महसूस हुई थी।

इसलिए वह अभय के पास पहुंचे और उनसे अपने बयान की माफी मांगी क्योंकि किसी ने उन्हें बताया था कि अभय उनसे नाराज होगए थे क्योंकि अनुराग ने उनके बारे में सबके सामने आकर सार्वजनिक रूप से उनके बारे में बात की थी। उन्होंने आगे कहा कि "मेरे पास कोई फिल्टर नहीं है। मुझे पता है कि अगर कोई मुझसे सवाल पूछेगा तो मैं उसका सीधा जवाब दूंगा। लेकिन मैंने यह भी महसूस किया है कि मुझे हर चीज के बारे में कहने और बात करने की जरूरत नहीं है क्योंकि मुझे हर चीज को कहने की जरूरत नहीं है।”

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी