अनुपमा (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupamaa Twist: राही को सताएगी इस बात की चिंता, प्रार्थना से शादी करेगा अंश!

Anupamaa: टीवी शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही को प्रार्थना और अंश की शादी का डर सताएगा। उधर अंश मौका मिलते ही अनुपमा से अपनी शादी के बारे में बात करेगा।

स्नेहा मौर्या

Anupamaa Upcoming Episode: टीवी सीरियल अनुपमा में हर रोज एक नया ड्रामा देखने को मिलता है। ऐसे में आपने बीते एपिसोड में देखा होगा कि अनुपमा शाह हाउस वापस लौटती है और ये खबर जैस ही पाखी को पता चलती है, पाखी अनीता चाची को बताती है। इसके बाद अनीता चाची ये न्यूज कोठारी परिवार को देती हैं। तब ये सुनकर मोटी बा और ख्याति भड़क जाती हैं।

हालांकि, अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा के शाह निवास जाने की खबर से राही को पैनिक अटैक आने लगेंगे और वह राही अपने कमरे में जाएगी। फिर अपनी सारी चीजों को गले से लगा लेगी और कहेगी कि मम्मी मुझसे मेरा सबकुछ छीन लेगी। इतने में वहां प्रेम आ जाएगा और राही संभालने लगेगा।

शाह हाउस में अनुपमा की होगी एंट्री

दूसरी तरफ, अनुपमा शाह हाउस में प्रवेश करेगी और वहां सभी का प्यार देखकर इमोशनल हो जाएगी। तभी बा उससे घर में आरती और पूजा करने के लिए कहेंगी। साथ ही उसका लाडला पोता अंश भी अनु से आग्रह करेगा कि वह भगवान की पूजा करने का काम वो संभाले। इसके बाद बा उसे प्रतियोगिता जीतने का आशीर्वाद देंगी। हालांकि, उधर अनु के शाह परिवार में दोबारा एंट्री करने से ख्याति गुस्सा हो जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं, वसुंधरा भी शाह परिवार के बारे में बुरा-भला कहेगी।

राही को समझाने की कोशिश करेगा प्रेम

इसके साथ ही शो में आप आगे देखेंगे कि प्रेम राही को शांत करवाने के बाद उसे समझाने की कोशिश करेगा और उससे कहेगा कि अनु की वजह से कुछ भी गलत नहीं होगा और वह उसे गले लगा लेगा। साथ ही उसे विश्वास दिलाएगा कि वो हमेशा उसे साथ खड़ा रहेगा। इधर अंश को मौका मिलते ही वह अनु मां से अपनी और प्रार्थना के बार में बात करने की कोशिश करेगा।

इसी दौरान राही को ये चिंता सताएगी कि अगर अनुपमा ने अंश और प्रार्थना की शादी में साथ दिया, तो कोठारी परिवार इसे कैंसिल कर देगा। लेकिन प्रेम का मानना है कि कुछ गलत नहीं होने देगा। हालांकि, गौतम से तलाक के बाद, प्रार्थना ने अंश के साथ घर बसाने का फैसला किया है। ऐसे में अब आने वाला एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है कि क्योंकि अंश, अनु पर जोर देगा कि वह प्रार्थना से उसकी शादी करा दे।

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

Delimitation Bill: DMK सांसदों की बदली सीटें, INDIA bloc से अलग बैठेंगे; सुप्रिया सुले को कनिमोझी के साथ जगह

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही

एक पत्नी, दो पति और एक बेटी! हिमाचल की सुनीता की अनोखी शादी वायरल, बोलीं- दोनों से बराबर प्यार करती हूं

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...