अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Anupamaa पर फिर आएगी मुसीबत, रजनी चॉल गिराने का देगी आदेश, पराग का भी फूट पड़ेगा गुस्सा

Anupama Twist: स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ में एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट आ रहे हैं। अब देखेंगे कि रजनी चॉल गिराने का आदेश देगी, गौतम फंस जाएगा और अनुपमा राही को बचाते हुए खुद को चोट पहुंचाएगी।

स्नेहा मौर्या

Anupama Latest Episode: स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ इन दिनों दर्शकों की धड़कनें बढ़ाए हुए है। रुपाली गांगुली और राजन शाही की जोड़ी इस सीरियल को लगातार टीआरपी चार्ट पर टॉप पर बनाए हुए है। हर एपिसोड में इतने बड़े ट्विस्ट और ड्रामे हो रहे हैं कि फैंस टीवी से नजरें हटाने वाला नाम नहीं लेते।

बीते एपिसोड में देखा गया कि अनुपमा अपनी पूरी टीम के साथ रैंप पर उतरती है और शो का माहौल उत्साह से भर जाता है। दूसरी ओर राही, प्रेम को अपने एक खास दोस्त से मिलने की बात कहती है। घर लौटने के बाद पराग शांत दिखता है, लेकिन सहसा उसके मुंह से रजनी का नाम निकल जाता है, जिसे देखकर ख्याति का शक और भी बढ़ जाता है। वसुंधरा भी पराग की हरकतों को समझ नहीं पा रही और उसकी बेचैनी बढ़ती जा रही है।

चॉल के सभी लोगों को मिलेगा नोटिस

लेकिन अब आने वाले एपिसोड में कहानी नया मोड़ लेगी, जो पूरे सीरियल की दिशा बदल सकता है। सबसे बड़ा झटका तब लगेगा जब रजनी अनुपमा की चॉल को गिराने का आदेश जारी करेगी। इसके बाद चॉल के सभी लोगों को नोटिस मिलेगा और वे मदद के लिए सीधे अनुपमा के पास पहुंचेंगे। दूसरी तरफ पराग और रजनी की फिर मुलाकात होगी, जिससे रहस्य और गहराएगा। उधर गौतम भी पराग का पीछा करते हुए मुंबई आ पहुंचेगा और गलती से अनुपमा की चॉल में पहुंच जाएगा। यहां वह सभी को चॉल खाली करने का आदेश देगा, जिसके बाद उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

औरतें मिलकर गौतम के खिलाफ खोलेंगी मोर्चा

अनुपमा और चॉल की औरतें मिलकर गौतम के खिलाफ मोर्चा खोलेंगी और उसे बुरी तरह घेर लेंगी। वहीं प्रेम अपने घर लौटता है, लेकिन उसकी वजह से राही और वसुंधरा के बीच टकराव बढ़ जाता है। इस बार पराग का गुस्सा भी फूटने वाला है और वह राही व प्रेम दोनों पर निशाना साध देगा।

सबसे बड़ा झटका तब लगेगा जब एक घटनाक्रम में अनुपमा खुद को मुसीबत में डाल देगी। राही को बचाने की कोशिश में अनुपमा घायल हो जाएगी, जिससे पूरा परिवार और चॉलवासी परेशान हो जाएंगे। फिलहाल आने वाला ट्रैक हाई-वोल्टेज ड्रामा, इमोशंस, गुस्सा और बड़े ट्विस्ट से भरा होगा।

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?