अनुपमा स्पॉइलर (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: वसुंधरा की मौत से हिल जाएगा कोठारी परिवार, मरने से पहले दे जाएगी प्रेम-राही को बड़ा झटका

Anupama Twist: अनुपमा में जल्द ही बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। वसुंधरा की अचानक मौत से कोठारी परिवार टूट जाएगा। मरने से पहले वह प्रेम को ऐसा आदेश दे जाएगी, जिससे राही की जिंदगी में तूफान आ जाएगा।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Update: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा एक बार फिर बड़े ट्विस्ट की ओर बढ़ रहा है। रुपाली गांगुली स्टारर इस सीरियल में मेकर्स लगातार ऐसे मोड़ ला रहे हैं, जो दर्शकों को इमोशनल रूप से झकझोर दें। आने वाले एपिसोड्स में कहानी में मौत की एंट्री होने वाली है, जो कोठारी परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल देगी। बताया जा रहा है कि वसुंधरा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो जाएगी और मरने से पहले वह प्रेम और राही की जिंदगी में ऐसा तूफान छोड़ जाएगी, जिसका असर लंबे समय तक देखने को मिलेगा।

हालिया ट्रैक में दर्शकों ने देखा कि वसुंधरा ने अनुपमा से परिवार के सामने माफी मांगी और जन्मदिन के जश्न में अनुपमा पूरे परिवार के साथ शामिल हुई। जन्मदिन पार्टी में अनुपमा और वसुंधरा की बॉन्डिंग देखकर कोठारी परिवार भी हैरान रह जाता है। दोनों मिलकर पार्टी एंजॉय करती नजर आएंगी और रस्साकशी जैसे खेल में अनुपमा पूरे कोठारी परिवार को हरा देगी। इस दौरान माहौल काफी हल्का-फुल्का और खुशियों से भरा रहेगा।

वसुंधरा की अचानक बिगड़ेगी तबीयत

जन्मदिन के जश्न में राही भी खास रंग जमाने वाली है। वह अनुपमा की नकल करते हुए मशहूर तुमको क्या, डायलॉग बोलेगी, जिसे देखकर अनुपमा बेहद खुश हो जाएगी। परिवार में हंसी-मजाक का दौर चलेगा, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है। पार्टी खत्म होते ही कहानी अचानक गंभीर मोड़ ले लेगी। खबरों की मानें तो वसुंधरा की तबीयत अचानक बिगड़ जाएगी। उसकी हालत इतनी नाजुक हो जाएगी कि वह खुद समझ जाएगी कि अब उसका अंत करीब है।

राही के लिए मुसीबत बनेगी वसुंधरा की आखिरी इच्छा

वसुंधरा की बीमारी की खबर मिलते ही कोठारी हाउस में हड़कंप मच जाएगा और पूरा परिवार डर और चिंता में डूब जाएगा। मरने से पहले वसुंधरा प्रेम को एक ऐसा आदेश देगी, जो राही के लिए मुसीबत बन जाएगा। वसुंधरा चाहती है कि घर का वारिस आए और उसे लगता है कि राही मां नहीं बनना चाहती। इस वजह से प्रेम चाहकर भी वसुंधरा के सामने अपनी बात नहीं रख पाएगा। वसुंधरा की आखिरी इच्छा परिवार के लिए कानून बन जाएगी।

वसुंधरा की मौत से टूट जाएगा कोठारी परिवार

वसुंधरा की मौत के बाद कोठारी परिवार पूरी तरह टूट जाएगा। अनुपमा भी इस बार खुद को रोक नहीं पाएगी और वसुंधरा की याद में आंसू बहाती नजर आएगी। वहीं वसुंधरा की आखिरी इच्छा की वजह से राही पर मां बनने का दबाव बढ़ेगा, जिससे उसकी जिंदगी में नया संघर्ष शुरू हो जाएगा। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा इस मुश्किल हालात में राही और प्रेम का कैसे साथ देती है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज