परी-राजा बने फिर कोठारी परिवार के लैला-मजनू 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: परी-राजा बने फिर कोठारी परिवार के लैला-मजनू, वसुंधरा का फूटा गुस्सा

Anupama Latest Twist: टीवी शो ‘अनुपमा’ में रजनी भारती और वरुण की शादी जल्दबाजी में तय करती है, जिससे अनुपमा मुश्किल में फंस सकती है। शादी के मंडप से वरुण के गायब होने पर हंगामा खड़ा हो जाता है।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Episode: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामे की वजह से चर्चा में बना हुआ है। रुपाली गांगुली स्टारर यह शो भले ही हाल के दिनों में टीआरपी की जंग में थोड़ा पीछे रहा हो, लेकिन कहानी में आने वाले नए मोड़ दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ा रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में कोठारी परिवार और शाह परिवार के बीच फिर से भूचाल आने वाला है, जिसकी वजह बनेंगे परी और राजा।

अब तक आपने देखा कि रजनी, भारती और वरुण की शादी को लेकर जल्दबाजी दिखा रही है। वह सिर्फ दो दिनों में शादी करवाने का फैसला लेती है, जिससे अनुपमा हैरान रह जाती है। हालांकि, अनुपमा भारती की खुशी के लिए शादी की तैयारियों में जुट जाती है और चॉल के लोगों से पेपर्स पर साइन भी करवा लेती है। लेकिन यही फैसला आगे चलकर अनुपमा के लिए मुसीबत बन सकता है, क्योंकि रजनी इन दस्तावेजों के जरिए दबाव बनाने की तैयारी में है।

राजा को देखकर इमोशनल हो जाएगी परी

इसी बीच कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आता है। शादी के मंडप से वरुण अचानक गायब हो जाता है और रजनी वहां किसी और को बैठाने की कोशिश करती है। यह सिचुएशन शादी में हंगामा खड़ा कर देती है। वहीं दूसरी ओर पाखी मुंबई जाने का फैसला करती है और उसके बाद राजा भी मुंबई पहुंच जाता है। लंबे समय बाद राजा को देखकर परी इमोशनल हो जाती है और साफ कह देती है कि वह अपने पति के बिना नहीं रह सकती।

प्रार्थना के बेबी शॉवर में शामिल होगी अनुपमा

राजा भी एक बार फिर परी की तरफ खिंचता नजर आता है। वसुंधरा के सख्त मना करने के बावजूद दोनों दोबारा साथ रहने लगते हैं। जैसे ही यह बात वसुंधरा को पता चलती है, उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। इसी दौरान अनुपमा प्रार्थना के बेबी शॉवर में शामिल होने के लिए कोठारी हाउस जाती है, जहां वसुंधरा अनुपमा पर भड़क जाती है और उसे जमकर सुनाती है।

वसुंधरा को करारा जवाब देगी अनुपमा

हालांकि इस बार कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जहां पहले अनुपमा चुप रहती थी, वहीं अब वह वसुंधरा को करारा जवाब देती नजर आएगी। परी और राजा के रिश्ते की आग में झुलसता कोठारी परिवार, रजनी की साजिशें और अनुपमा का बदला हुआ अंदाज ये सब आने वाले एपिसोड्स को और भी दिलचस्प बनाने वाले हैं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज