अनुपमा की अपकमिंग एपिसोड्स (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: अनुपमा को दोस्ती की कीमत चुकानी पड़ेगी भारी, रजनी की साजिश से चॉल पर चलेगा बुल्डोजर

Anupama Twist: अनुपमा की जिंदगी में बड़ा तूफान आने वाला है। रजनी की साजिश से मुंबई की चॉल पर बुल्डोजर चलने वाला है। दोस्ती के नाम पर हुए धोखे से अनुपमा टूट जाएगी और अब उसे कोर्ट की लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

सोनाली झा

Anupama Latest Episode Update: टीवी का पॉपुलर सीरियल अनुपमा एक बार फिर इमोशनल ड्रामे और बड़े ट्विस्ट के साथ दर्शकों को झकझोरने वाला है। मकर संक्रांति की खुशियों के बीच जहां अनुपमा को लग रहा था कि आखिरकार उसके परिवार और जिंदगी में सुकून लौट आया है, वहीं आने वाले एपिसोड्स में उसकी खुशियों पर ग्रहण लगने वाला है। कहानी में एंट्री लेने वाली रजनी अब अनुपमा के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बनने जा रही है।

हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि मकर संक्रांति के मौके पर पूरा परिवार मिलकर त्योहार मना रहा होता है। इसी बीच प्रार्थना के गिरने से घर में हड़कंप मच जाता है। हालांकि डॉक्टर के आने के बाद यह साफ हो जाता है कि प्रार्थना और उसका बच्चा सुरक्षित हैं। लेकिन इसके बाद पराग का अंश के साथ बर्ताव माहौल को बिगाड़ देता है। पराग सबके सामने अंश को अपमानित करता है, जिससे अनुपमा भड़क जाती है और उसे उसकी गलती का एहसास कराती है।

प्रार्थना को बा के भरोसे छोड़ देगी अनुपमा

इसी बीच कहानी एक नया मोड़ लेती है, जब जस्सी का फोन अनुपमा की जिंदगी में भूचाल ले आता है। जस्सी उसे बताती है कि मुंबई में उसकी चॉल पर बुल्डोजर चलने वाला है। यह खबर सुनकर अनुपमा घबरा जाती है और बिना वक्त गंवाए मुंबई के लिए निकल पड़ती है। अनुपमा प्रार्थना को बा के भरोसे छोड़ देती है और चॉल को बचाने की उम्मीद लेकर मुंबई पहुंचती है।

अनुपमा की आंखों के सामने गिर जाएगा चॉल

लेकिन वहां पहुंचते ही अनुपमा के सामने जो मंजर आता है, वो उसे अंदर तक तोड़ देता है। उसकी आंखों के सामने चॉल गिराने की तैयारी हो चुकी होती है और बुल्डोजर मौके पर खड़े होते हैं। चाहकर भी अनुपमा कुछ नहीं कर पाती और बेबस होकर सब देखती रह जाती है। चॉल के लोग भी तमाशबीन बने खड़े रहते हैं, जिससे अनुपमा का दर्द और बढ़ जाता है।

रजनी ने उठाया अनुपमा की दोस्ती का फायदा

अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में खुलासा होगा कि इस पूरी साजिश के पीछे कोई और नहीं बल्कि रजनी है। अनुपमा को पता चलेगा कि रजनी ने दोस्ती का फायदा उठाकर उससे कुछ कागजों पर साइन करवाए थे, जिनका इस्तेमाल अब चॉल गिराने के लिए किया जा रहा है। सच सामने आते ही अनुपमा का दिल टूट जाएगा। उसे एहसास होगा कि जिस इंसान पर उसने भरोसा किया, उसी ने उसकी जिंदगी उजाड़ दी।

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान