अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड (सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

गिरगिट बना पराग, खुद को बचाने के लिए रजनी को छोड़ेगा बीच मंझधार, खून के आंसू रोएगी अनुपमा

Anupama Twist: चॉल गिराने की साजिश के बीच पराग का असली चेहरा सामने आएगा। खुद को बचाने के लिए वह रजनी का साथ छोड़ देगा। मुंबई पहुंची अनुपमा को धोखे और अपनों के सवालों से जूझना पड़ेगा।

सोनाली झा

Anupama Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी शो अनुपमा एक बार फिर बड़े ट्विस्ट की ओर बढ़ रहा है। कहानी उस मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां अनुपमा की जिंदगी में एक के बाद एक मुश्किलें टूट पड़ेंगी। अब तक दर्शकों ने देखा कि रजनी ने चालाकी और धोखे से अनुपमा की चॉल को तुड़वाने की साजिश रच ली है। महीनों से रजनी अनुपमा के आसपास मंडराती रही और आखिरकार अपने प्लान में कामयाब हो गई।

लेटेस्ट एपिसोड में जस्सी का फोन अनुपमा की दुनिया ही हिला देता है। जस्सी बताती है कि रात 12 बजे चॉल गिरा दी जाएगी। यह सुनते ही अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वह तुरंत मुंबई जाने का फैसला करती है, लेकिन बा उसे रोक देती हैं। बा का कहना है कि अगर अनुपमा गई तो प्रार्थना और उसके बच्चे को खतरा हो सकता है। परिवार में तनाव बढ़ जाता है और अंश भी अनुपमा पर भड़क उठता है। पूरे घर में सिर्फ किंजल ही अनुपमा का साथ देती नजर आती है।

चॉल बचाने मुंबई पहुंचेगी अनुपमा

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा परिवार की परवाह किए बिना रातों-रात मुंबई पहुंच जाती है। अपनी चॉल को बचाने के लिए वह बुल्डोजर के सामने खड़ी हो जाती है और दावा करती है कि उसने किसी भी एनओसी पर साइन नहीं किए हैं। हालांकि, चॉलवाले उसकी बातों पर भरोसा करने के बजाय उसी को दोषी ठहराने लगते हैं। हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि अनुपमा को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता है।

पराग की होगी एंट्री, बदलेगा रंग

इसी बीच कहानी में पराग की एंट्री होने वाली है। खबर है कि पराग रजनी से मिलने मुंबई पहुंचेगा। शुरुआत में पराग को इस पूरे हंगामे की सच्चाई नहीं पता होगी, लेकिन जब वह चॉल में मचे बवाल को देखेगा तो हैरान रह जाएगा। धीरे-धीरे उसे समझ आएगा कि रजनी ने धोखे से एनओसी पर साइन करवाए हैं और पूरे मामले में वही असली गुनहगार है।

अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड

जैसे ही पराग को सच्चाई का पता चलेगा, वह गिरगिट की तरह रंग बदल लेगा। अब तक रजनी के साथ खड़ा पराग अचानक उसका साथ छोड़ देगा और अपनी इमेज बचाने के लिए दिमाग से खेलना शुरू करेगा। इस दौरान अनुपमा को भी सच्चाई पता चलेगी कि रजनी और पराग एक ही व्यक्ति हैं। आने वाले एपिसोड में साफ दिखेगा कि पराग खुद को बचाने के लिए रजनी के खिलाफ खड़ा होगा, लेकिन इस पूरी लड़ाई में अनुपमा को भारी मानसिक और भावनात्मक चोट लगेगी।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब