अनुपमा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: अनुपमा की चॉल पर चलेगा बुलडोजर, गौतम की साजिश से उजड़ेगा आशियाना

Anupama Twist: गौतम बदले की आग में अनुपमा की चॉल पर बुलडोजर चलवाने की साजिश रचता है। घर उजड़ने की खबर से अनुपमा टूट जाती है, लेकिन हार न मानते हुए वह न्याय के लिए कोर्ट जाने का फैसला करती है।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Episode: राजन शाही और रुपाली गांगुली के पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते एक हफ्ते से चल रही प्रार्थना की गोद भराई की रस्म अब खुशियों की जगह तनाव और टकराव का कारण बन चुकी है। जहां एक ओर अनुपमा हर हाल में शांति बनाए रखने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर गौतम के मन में पल रहा गुस्सा अब खतरनाक मोड़ लेने वाला है।

हाल के एपिसोड्स में दर्शकों ने देखा कि गोद भराई के दौरान वसुंधरा और अनुपमा के बीच लगातार बहस होती रही। इस लड़ाई में अब पराग भी कूद पड़ा, जिसने भावुक होकर ऐलान कर दिया कि वह अनुपमा और उसके परिवार से अब कोई रिश्ता नहीं रखेगा। पराग का यह फैसला प्रार्थना को अंदर तक तोड़ देता है और वह ससुराल जाने की जिद छोड़कर अनुपमा के साथ वापस आ जाती है। घर लौटते वक्त प्रार्थना का फिसल जाना और अनुपमा का समय पर उसे संभाल लेना एक बार फिर दिखाता है कि अनुपमा हर हाल में परिवार का सहारा बनी रहती है।

रजनी से हाथ मिलाएगा गौतम

लेकिन गौतम इस अपमान को पचा नहीं पाता। माही उसे शांत करने की कोशिश जरूर करती है, लेकिन गौतम के मन में बदले की आग और भड़क जाती है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि गोद भराई के बाद गौतम मुंबई पहुंचता है और रजनी के साथ मिलकर अनुपमा की चॉल को तुड़वाने की साजिश रचता है। रातों-रात बुलडोजर चॉल पहुंच जाता है और यह खबर फोन के जरिए अनुपमा तक पहुंचती है।

अनुपमा पर लगा धोखा देने का आरोप

चॉल टूटने की खबर सुनते ही अनुपमा घबरा जाती है और सब कुछ छोड़कर मुंबई भाग जाती है। वहां पहुंचकर उसे सबसे बड़ा झटका तब लगता है, जब वह रजनी के साथ पराग और गौतम को देखती है। इस सच्चाई से अनुपमा पूरी तरह टूट जाती है। हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब चॉल के लोग ही अनुपमा पर पैसे के लालच में धोखा देने का आरोप लगाने लगते हैं। लोगों की गालियां और ताने अनुपमा को अंदर से तोड़ देते हैं।

दिवाकर से शादी करेगी पाखी

हालांकि, अनुपमा हार मानने वालों में से नहीं है। वह न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला करती है। दूसरी तरफ, पाखी अपनी जिंदगी में एक और गलत कदम उठाने जा रही है। दिवाकर से शादी की तैयारी में पाखी बिना सोचे-समझे फैसला ले लेती है, जिसका खामियाजा आगे चलकर उसे भुगतना पड़ सकता है। कुल मिलाकर, ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड्स में इमोशन, साजिश और बड़े खुलासों का तूफान आने वाला है।

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे