अनुपम खेर और रवि किशन (Image- Social Media)  
मनोरंजन

Anupam Kher Fitness: अनुपम खेर ने रवि किशन के साथ जिम क्लब में दिया दमदार पोज, सोशल मीडिया पर छाए

Anupam Kher Ravi Kishan Gym Photo: 70 साल की उम्र में भी अनुपम खेर अपनी फिटनेस से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। रवि किशन के साथ जिम क्लब में उनका दमदार पोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोनाली झा

Anupam Kher Ravi Kishan Gym Photo: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर उम्र के नए पड़ाव पर पहुंचने के बावजूद अपनी ऊर्जा और फिटनेस से लगातार लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। 70 साल की उम्र में भी अनुपम खेर न सिर्फ फिल्मों में सक्रिय हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी बेहद मजबूत है। वह अक्सर अपनी जिंदगी, काम और फिटनेस से जुड़े पल फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

अनुपम खेर ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें वह रवि किशन के साथ जिम क्लब में दमदार अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों कलाकार फिटनेस आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं और चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलक रहा है। इस तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया है, क्योंकि 70 की उम्र में भी अनुपम खेर का जोश और अनुशासन काबिले-तारीफ है।

अनुपम खेर ने लिखा प्रेरणादायक कैप्शन

तस्वीर के साथ अनुपम खेर ने एक प्रेरणादायक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि दर्द कम वक्त के लिए है, लेकिन गर्व हमेशा के लिए। अपने दोस्त और साथी कलाकार रवि किशन के साथ व्यायाम। हर हर महादेव। इस कैप्शन ने फैंस को खासा प्रभावित किया और लोग इसे जिंदगी के हर पड़ाव में फिट रहने की सीख के तौर पर देख रहे हैं।

फैंस का रिएक्शन

पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा कि बहुत अच्छे सर, आप हम सबके लिए प्रेरणा हैं। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि 70 की उम्र में ऐसी फिटनेस, सलाम है। किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अनुपम सर और रवि भइया, आप दोनों ने तो गर्दा उड़ा दिया। कई फैंस ने दोनों कलाकारों की दोस्ती और फिटनेस की जमकर तारीफ की।

अनुपम खेर और रवि किशन की फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर और रवि किशन जल्द ही फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 2006 में आई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस नई फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। अनुपम खेर का यह अंदाज साबित करता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी