अनुपम खेर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अनुपम खेर का मोटिवेशनल लेक्चर दुबई में वायरल, फैंस कर रहे हैं तारीफ, देखें VIDEO

Anupam Kher Life Lessons: अनुपम खेर ने हाल ही में दुबई में एक मोटिवेशनल लेक्चर दिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और अब इसे देखकर फैंस तारीफ कर रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Anupam Kher Dubai Lecture Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि एक प्रेरक वक्ता के तौर पर भी खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने दुबई में एक भव्य मोटिवेशनल लेक्चर दिया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। अनुपम खेर ने इस खास मौके की झलक अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसमें वे बड़े आत्मविश्वास के साथ स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके सामने उपस्थित दर्शक जोरदार तालियों और उत्साह से उनका स्वागत कर रहे हैं।

इस वीडियो के साथ अनुपम खेर ने लिखा, “दुबई में मेरे मोटिवेशनल लेक्चर के बाद लोगों की शानदार प्रतिक्रिया! जय हो!” उनके अनुभव और संघर्ष की बातें सुनने के लिए ऑडिटोरियम में बड़ी संख्या में युवा, प्रोफेशनल्स और फैंस जमा हुए थे। अनुपम खेर ने अपने लेक्चर में जीवन के उतार-चढ़ाव, व्यक्तिगत अनुभव और सफलता पाने की प्रेरक कहानियां साझा कीं, जिससे हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।

अनुपम खेर की प्रस्तुति देख फैंस कर रहे हैं तारीफ

अनुपम खेर की यह खास प्रस्तुति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस लगातार उनके प्रेरणादायक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। अनुपम खेर न सिर्फ अभिनय के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनके मोटिवेशनल स्पीचेज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

एक्टर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर की हालिया रिलीज फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ भी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में उन्होंने महात्मा गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और सिमरत कौर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा सास्वता चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, पुनीत इस्सर, प्रियांशु चटर्जी, दिब्येंदु भट्टाचार्य, सौरव दास और मोहन कपूर ने भी दमदार अभिनय किया है।

‘द बंगाल फाइल्स’ की कहानी

‘द बंगाल फाइल्स’ विवेक अग्निहोत्री की ‘फाइल्स ट्रिलॉजी’ का तीसरा हिस्सा है। इससे पहले ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज हो चुकी हैं। यह फिल्म 16 अगस्त 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे पर आधारित है, जो भारतीय इतिहास का एक संवेदनशील दौर है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन अनुपम खेर के अभिनय को खूब सराहा जा रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना