अंकुर रतन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

नेपाल में मौत को छूकर लौटे अंकुर रतन, फ्लैश फ्लड से सिर्फ 12 घंटे पहले रसुवा से निकले थे

Ankur Ratan Nepal Flood: कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल के रसुवा में आई भयानक प्राकृतिक आपदा से एक्टर अंकुर रतन और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। उस खौफनाक अनुभव की पूरी कहानी।

यति सिंह

Ankur Ratan Flood Experience: पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले जाने-माने एक्टर अंकुर रतन और उनका परिवार एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया। नेपाल के रसुवा इलाके में जिस जगह कुदरत ने कहर बरपाया और भीषण बाढ़ के कारण भारी तबाही देखने को मिली, वहां से अंकुर रतन अपने परिवार के साथ महज 12 घंटे पहले ही आगे निकले थे। जब उन्हें इस भयावह जलप्रलय की खबर मिली तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। इस दर्दनाक घटना के बाद से ही एक्टर का मन बेहद व्यथित है और वे प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

तस्वीरें लेने के कुछ ही घंटे बाद मच गई तबाही

वेब सीरीज माई में अपनी शानदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले एक्टर अंकुर रतन ने इस डरावने मंजर के बारे में बात करते हुए बताया कि वे अपनी पत्नी और रिश्तेदार के साथ उसी जगह पर मौजूद थे। काठमांडू के नॉर्थ में तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले में वे सभी कुदरती खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद कर रहे थे। जिस जगह पर वे ठहरकर प्राकृतिक दृश्यों का लुफ्त उठा रहे थे, उससे थोड़ी ही दूर बाद में अचानक भयानक बाढ़ आ गई। इस आकस्मिक आपदा में 150 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और सैकड़ों लोग लापता हो गए।

सास की प्रेरणा से बनाई थी इस कठिन यात्रा की योजना

अंकुर रतन ने बताया कि इस धार्मिक और साहसिक यात्रा को लेकर पूरा परिवार बहुत उत्साहित था। उनकी सास ने साल 1989 में कैलाश मानसरोवर की कठिन परिक्रमा सफलतापूर्वक पूरी की थी। अपनी सास से प्रेरित होकर और ट्रैकिंग के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण रास्ते को चुनने का फैसला किया था। वे महाराष्ट्र के एक फेमस पर्वतारोहण ग्रुप के साथ इस यात्रा पर निकले थे। जब उन्हें पता चला कि वे जिस होटल और जगह पर रुके थे, वह तबाही के केंद्र से कुछ ही दूरी पर था, तो वे हैरान रह गए।

अपनी खुशकिस्मती पर ईश्वर का जताया आभार

अंकुर रतन ने कहा कि जब वे सोचते हैं कि वे उस नेपाल त्रासदी से केवल 12 से 16 घंटे ही आगे थे, तो ईश्वर की कृपा पर भरोसा और बढ़ जाता है। हालांकि, अपनी सलामती की राहत के साथ-साथ उनके मन में उन अनगिनत परिवारों के लिए गहरा दुख है, जिन्होंने इस कुदरती आफत में अपने अपनों को हमेशा के लिए खो दिया है। इस समय पूरा दल सुरक्षित स्थान पर पहुंच चुका है, लेकिन उस खौफनाक घटना की यादें उनके जेहन में अभी भी ताजा हैं।

बता दें कि साल 2018 में आई फिल्म ऑफिसर में उन्होंने साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ इस फिल्म में काम किया था। इसके बाद साल 2022 में माई डॉक्यूमेंट्री में अंकुर रतन ने एसपी सिद्दीकी की अहम भूमिका निभाई थी।

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम