अंकित बालियान हत्याकांड में 4 शूटरों की पहचान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा सुराग, 4 शूटरों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

Ankit Baliyan Case Update: यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 4 शूटरों की पहचान कर ली है।

यति सिंह

Ankit Baliyan Murder Case: उत्तर प्रदेश के शामली जिले को दहला देने वाले फेमस हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को एक बेहद अहम सफलता हाथ लगी है। इस वारदात को बेखौफ अंदाज में अंजाम देने वाले 4 शूटरों की पहचान एसटीएफ द्वारा कर ली गई है। जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी हरियाणा के हिसार और रोहतक जिलों के रहने वाले हैं। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद अब पुलिस की कई टीमें आरोपियों को शिकंजे में लेने के लिए हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।

शूटरों का पुराना आपराधिक इतिहास और खौफनाक सच

पुलिस की पड़ताल में चारों बदमाशों के बारे में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। एसटीएफ के अनुसार इन 4 शूटरों में से एक आरोपी पहले भी हत्या के गंभीर मामले में जेल जा चुका है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वहीं, बाकी के 3 आरोपी भी छोटे-मोटे अपराधों में शामिल रहे हैं। यूपी पुलिस ने इन सभी की पूरी हिस्ट्री और इनके पुराने संपर्कों का ब्योरा जुटा लिया है। जांच एजेंसियां अब इस बात की तह तक जाने में जुटी हैं कि इस मर्डर केस का असली मास्टरमाइंड कौन है और इन शूटरों को भाड़े पर किसने तैयार किया था।

छापेमारी की भनक लगते ही बंद हुए मोबाइल

जैसे ही यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को शूटरों के बारे में पुख्ता सुराग मिले, पुलिस की टीमों ने फौरन एक्शन लेते हुए हरियाणा में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों के परिवार वालों और करीबियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू की। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई और रिश्तेदारों तक पहुंचने की भनक मिलते ही चारों शूटरों ने अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिए और वे अचानक अंडरग्राउंड हो गए। फिलहाल स्पेशल पुलिस टीमें उनके हर संभावित ठिकाने पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार उनकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही हैं।

2 ऑटोमेटिक पिस्टल और ऑटोमेटिक गोलियों का इस्तेमाल

वारदात के समय इस्तेमाल किए गए हथियारों को लेकर भी जांच टीम के हाथ बेहद जरूरी जानकारियां लगी हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार, इस हत्या में 2 अलग-अलग बोर की ऑटोमेटिक पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। हमलावरों ने 32 और 30 कैलिबर की गोलियां चलाई थीं, जिनमें 30 कैलिबर की कारतूसों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ जोन के 7 जिलों की पुलिस की 8 स्पेशल टीमें लगाई गई हैं। पुलिस केवल शूटरों को पकड़ने पर ही नहीं, बल्कि उस पूरे नेटवर्क को तोड़ने में लगी है जिसने इस साजिश को रचने में मदद की थी।

कॉल डिटेल और डिजिटल सबूतों की बारीकी से जांच

यूपी पुलिस का जांच दायरा केवल शूटरों की तलाश तक सीमित नहीं है। जांच अधिकारी मृतक अंकित बालियान के फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट हिस्ट्री को भी गहराई से खंगाल रहे हैं। इसके जरिए उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है जो पर्दे के पीछे रहकर इस पूरे मामले में मददगार बने थे। यूपी पुलिस प्रशासन का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इस पूरे हत्याकांड की साजिश का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल