Anjana Singh Shaheed Ki Vidhwa Bhojpuri New Movie (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

मौत की अफवाहों के बाद काम पर लौटीं अंजना सिंह, 'शहीद की विधवा' में निभाएंगी बेहद सशक्त किरदार

Shaheed Ki Vidhwa: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपनी नई फिल्म 'शहीद की विधवा' की शूटिंग शुरू की। यह फिल्म देशभक्ति और एक महिला के साहस की प्रेरणादायक कहानी है।

अनिल सिंह

Anjana Singh Bhojpuri New Movie: भोजपुरी सिनेमा की 'डस्की क्वीन' अंजना सिंह इन दिनों अपनी पेशेवर जिंदगी को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों पहले वे अपनी झूठी मौत की अफवाहों के कारण सुर्खियों में थीं, लेकिन अब उन्होंने अपने काम से उन अफवाहों को पीछे छोड़ दिया है। अभिनेत्री ने अपनी नई फिल्म 'शहीद की विधवा' की शूटिंग शुरू कर दी है, जो भोजपुरी सिनेमा में घिसे-पिटे 'सास-बहू' के ड्रामे से अलग एक सशक्त और देशभक्ति से ओतप्रोत कहानी पेश करेगी।

सोमवार को फिल्म के सेट पर विधि-विधान से पूजा-पाठ की गई, जिसकी तस्वीरें अंजना ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वे अपनी पूरी टीम के साथ उत्साहित नजर आ रही हैं। अंजना सिंह हमेशा से ही लीक से हटकर किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं, और यह फिल्म उनके करियर का एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है।

'शहीद की विधवा': देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण की कहानी

फिल्म 'शहीद की विधवा' का नाम ही इसकी गहराई को बयां करता है। इस फिल्म में अंजना सिंह एक ऐसी महिला का किरदार निभाएंगी, जो अपने पति की शहादत के बाद न केवल दुख से उभरती है, बल्कि समाज के सामने एक मिसाल बनकर खड़ी होती है। फिल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार कर रहे हैं, जबकि अंजना के साथ मुख्य भूमिका में राकेश बाबू और प्रकाश जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म उस संघर्ष और साहस को सलाम करती है, जो एक सैनिक का परिवार उसकी शहादत के बाद महसूस करता है।

डस्की क्वीन का 'धाकड़' सफर: 'कुश्ती' से 'शहीद की विधवा' तक

अंजना सिंह ने अपने करियर में अक्सर सशक्त महिला किरदारों को प्राथमिकता दी है। उनकी आगामी फिल्म 'कुश्ती' का ट्रेलर भी काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें वे एक किसान की बेटी से अखाड़े की पहलवान बनने तक का सफर तय करती हैं। इसके अलावा, उन्होंने 'हमार स्वाभिमान', 'इंस्पेक्टर धाकड़ सिंह' और 'बहादुर बेटी' जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया है। हाल ही में उन्होंने 'मां का साया' की शूटिंग भी पूरी की है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है।

विवादों से बेखौफ और काम के प्रति समर्पित

साल 2012 में 'एक और फौलाद' से डेब्यू करने वाली अंजना सिंह असल जिंदगी में भी काफी बेबाक हैं। पिछले साल उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे एक प्रोड्यूसर के खिलाफ बीच सड़क पर मोर्चा खोलती दिखी थीं। मामला होटल पेमेंट न होने के कारण होटल रूम मिलने में हुई परेशानी का था। विवादों के बावजूद, अंजना ने हमेशा अपने काम को प्राथमिकता दी है। अब 'शहीद की विधवा' के जरिए वे एक बार फिर भोजपुरी दर्शकों को सामाजिक और प्रेरणादायक सिनेमा की ओर ले जाने की कोशिश कर रही हैं।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी