खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव विवाद के बीच अंजना सिंह का बदला अंदाज, गांव की सड़कों पर दिखीं बेफिक्र, फैंस बोले- जियो शेरनी

Anjana Singh Latest Photos: भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देसी और कैजुअल लुक में नजर आईं अंजना की तस्वीरों पर फैंस ने जियो शेरनी जैसे कमेंट किए।

सोनाली झा

Anjana Singh Viral Photos: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेता खेसारी लाल यादव को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं। दोनों कलाकारों के बीच शुरू हुआ विवाद लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच अंजना सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

वायरल तस्वीरों में अंजना सिंह किसी गांव जैसे इलाके में नजर आ रही हैं। उन्होंने स्ट्रेट फिट जींस के साथ ओवरसाइज टॉप पहना हुआ है और माथे पर गमछा बांध रखा है। उनका यह देसी और कैजुअल लुक सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। तस्वीरों में वह खुले माहौल का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी आउटडोर शूट या निजी यात्रा पर हैं।

स्टील के गिलास के साथ मॉर्निंग टी का आनंद

एक तस्वीर में अंजना सिंह के हाथ में स्टील का गिलास नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह सुबह की चाय का आनंद ले रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह कार के दरवाजे के पास खड़ी होकर सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने माथे पर तिलक भी लगाया हुआ है और आंखें बंद कर खुले आसमान की ओर चेहरा किए हुए नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और कई लोग इसे आध्यात्मिक यात्रा से जोड़कर भी देख रहे हैं।

फैंस ने की तारीफ, कुछ यूजर्स ने किया ट्रोल

अंजना सिंह की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि जियो शेरनी, जबकि दूसरे ने उन्हें बहुत खूबसूरत, सुपर, वेरी नाइस और गॉर्जियस जैसे कमेंट्स के जरिए सराहा। हालांकि कुछ यूजर्स अब भी खेसारी लाल यादव के समर्थन में कमेंट करते नजर आए और पुराने विवाद का जिक्र करते रहे।

खेसारी विवाद के बाद बढ़ी थी चर्चा

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक पॉडकास्ट के दौरान अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव को लेकर कुछ टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के समर्थकों के बीच बहस छिड़ गई थी। विवाद बढ़ने के बाद अंजना सिंह लाइव आई थीं और उन्होंने खेसारी की टीम के एक सदस्य पर नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया भी दी थी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच