अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

करोड़ों का कारोबार और IPL टीम की कमान, अनिरुद्ध रविचंदर से शादी की खबरों के बीच चर्चा में काव्या मारन

Kavya Maran Wedding News: फेमस म्यूजिक कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन 11 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसकी पुष्टि अब सीएम के निमंत्रण से हो गई है।

यति सिंह

Highlights

  • म्यूजिक कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की खबरें चर्चा में

  • काव्या मारन आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की CEO हैं।

  • कलानिधि मारन और कावेरी मारन ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।

Anirudh Ravichander Wedding: एंटरटेंमेंट और स्पोर्टस इंडस्ट्री में इन दिनों एक ऐसी खबर चर्चा का मुद्दा बनी हुई है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। साउथ सिनेमा के फेमस संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल की जानी-मानी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की सादी को लेकर लंबे समय से अनुमान लगाए जा रहे थे।

अब इन चर्चाओं पर से पर्दा पूरी तरह से हट चुका है और दोनों के शादी के बंधन में बंधने की पुष्टि जैसी स्थिति सामने आ चुकी है। इस फेमस जोड़े की शादी की सुगबुगाहट से उनके फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज का माहौल देखने को मिल रहा है।

तेलंगाना के सीएम को मिला रिसेप्शन का इंवीटेशन

इस पूरे मामले के सामने आने का मुख्य कारण तेलंगाना के सीएम ऑफिस से सामने आया एक ऑफिशियल खबर है। राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के आवास पर सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने मुलाकात की थी।

इस दौरान मारन कपल ने मुख्यमंत्री को अपनी बेटी काव्या मारन के शादी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य स्वागत समारोह का इंवीटेशन कार्ड सौंपा। इस खुलासे के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस वीआईपी शादी की चर्चाएं तेजी से फैल रही हैं और हर कोई इस आयोजन से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी जानकारी हासिल करने के लिए उत्सुक नजर आ रहा है।

चेन्नई में सजेगी स्टार्स की महफिल

सामने आई जानकारी के अनुसार यह शादी 11 नवंबर को आयोजित होने वाली है, जिसके बाद चेन्नई में 21 नवंबर को एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। इस कार्यक्रम में देश भर की तमाम बड़ी हस्तियों, फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों और खेल जगत के नामचीन चेहरों के शामिल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

इसमें दक्षिण भारतीय सिनेमा के टॉप कलाकारों के साथ-साथ कई नेशनल लेवल के मेहमान भी शिरकत कर सकते हैं। इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा और मेहमानों के वेलकम की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं।

कौन हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर

काव्या मारन फेमस सन टीवी नेटवर्क और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालती हैं, जिन्होंने अपनी बिजनेस सूझबूझ से एक अलग मुकाम हासिल किया है।

वहीं दूसरी तरफ अनिरुद्ध रविचंदर ने अपने बेहतरीन संगीत और ब्लॉकबस्टर गानों के दम पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक विशेष ख्याति प्राप्त की है। इन दोनों की यह जोड़ी कॉर्पोरेट जगत और कला की दुनिया का एक अनोखा संगम मानी जा रही है।

लोकतंत्र में रिजीम चेंज होता है, संजय राउत का तंज, पूछा- BJP ने जो आंदोलन किया था वो चैरिटी के लिए था क्या?

Dhruv Rathee के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

LK Advani: जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे, लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जाना हाल-चाल

अभिजीत दिपके की कोर्ट में पेशी! तिरंगा यात्रा से पहले हिरासत में लिया था, क्या बॉन्ड उल्लंघन पर मिलेगी सजा?

लंदन पहुंची प्रदर्शन की आंच! EC के खिलाफ पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर विरोध, ध्रुव राठी ने समर्थकों को बुलाया