अनिल कपूर (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Anil Kapoor Statement: AI पर अनिल कपूर ने दी अपनी राय, बोले- ये भविष्य है, फिल्मों में सही इस्तेमाल जरूरी

Anil Kapoor Subedaar Challenging Role: अनिल कपूर ने अपनी फिल्म सूबेदार को अब तक का सबसे चैलेंजिंग रोल बताया। अनिल कपूर ने रियल लोकेशंस पर शूटिंग और कम VFX इस्तेमाल करने की बात कही।

सोनाली झा

Anil Kapoor Career Journey: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सूबेदार' को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार को एक मीडिया इवेंट में ब्लैक सूट में पहुंचे अनिल कपूर हमेशा की तरह बेहद हैंडसम और ऊर्जा से भरपूर नजर आए। सेशन की शुरुआत उनकी अपकमिंग फिल्म सूबेदार के ट्रेलर के प्रदर्शन से हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस दौरान अनिल कपूर ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि ‘सूबेदार’ उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक है। शूटिंग सिर्फ बीहड़ों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ और सुल्तानपुर जैसी जगहों पर भी की गई। उनका कहना था कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा वास्तविक बनाने की कोशिश की गई है।

अनिल कपूर ने एआई पर खुलकर रखी अपनी राय

अनिल कपूर ने कहा कि हमने बहुत कम जीएफएक्स का इस्तेमाल किया है क्योंकि हम चाहते थे कि दर्शक कहानी से सीधे जुड़ सकें। एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फिल्मों में बढ़ते प्रभाव पर भी अनिल कपूर ने खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने इसे एक बड़ा रिवोल्यूशन बताते हुए कहा कि एआई भविष्य का हिस्सा है और इसका सही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

अनिल कपूर की लंबी फिल्मी यात्रा

अनिल कपूर ने आगे कहा कि हर नया आविष्कार देश और समाज के लिए होता है। फिल्मों में भी हमें इसे समझदारी से इस्तेमाल करना चाहिए। जब उनसे उनकी लंबी फिल्मी यात्रा के बारे में पूछा गया तो अनिल कपूर ने खुद को खुशनसीब बताया। उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन असली मायने उन रिश्तों और दोस्तियों के हैं जो सफर के दौरान बनती हैं।

अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म

अनिल कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता। मैं बस यही चाहता हूं कि मेरी दोस्ती सभी के साथ बनी रहे। 1977 से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें लगभग 49 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है, जिनमें से कुछ आज भी उनके करीबी दोस्त हैं। उन्होंने दर्शकों और फैंस के प्यार को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। उनके मुताबिक, सूबेदार न सिर्फ एक नई कहानी पेश करेगी बल्कि दर्शकों को एक सशक्त और भावनात्मक अनुभव भी देगी।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी