अनीत पड्डा (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अनीत पड्डा ने अपने अवॉर्ड जीतने का श्रेय पिता को दिया, बोलीं- मैंने उनका सपना पूरा किया

Aneet Padda Career: अभिनेत्री अनीत पड्डा ने जी सिने अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट डेब्यू फीमेल और व्यूअर्स चॉइस अवॉर्ड जीतकर अपने पिता का सपना साकार किया। फैंस ने उन्हें खूब सराहा।

सोनाली झा

Aneet Padda Zee Cine Awards 2026: अभिनेत्री अनीत पड्डा ने हाल ही में जी सिने अवॉर्ड्स 2026 में दो बड़े अवॉर्ड्स जीतकर अपने करियर का शानदार मुकाम हासिल किया। उन्होंने बेस्ट डेब्यू फीमेल और व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। स्टेज पर पहुंचकर अनीत ने अपनी स्पीच में सबसे पहले अपने पिता का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत से अपने पापा का सपना पूरा किया है।

अनीत ने अपने पिता के प्रति भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे पापा भी एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। अब उनकी बेटी ने उनके इस सपने को जी कर उन्हें गर्व महसूस कराया है। उन्होंने पंजाबी में भी अपने पिता को यह संदेश दिया कि अब उनका सपना उनकी बेटी के जरिए पूरा हो गया। अनीत ने बताया कि यह पल उनके लिए बेहद इमोशनल और खास है।

अभिनय और कहानियों के महत्व पर जोर

अनीत ने अवॉर्ड्स जीतने के बाद फिल्मों और शो के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब दर्शक किसी अभिनेता के अभिनय पर तालियां बजाते हैं, तो यह सिर्फ अभिनेता के लिए नहीं होती, बल्कि उन कहानियों और किरदारों के लिए होती हैं जो स्क्रीन पर जीवंत होती हैं। अनीत ने कहा कि वह गर्व महसूस करती हैं कि वह इन कहानियों और किरदारों का हिस्सा बनकर दर्शकों तक भावनाओं को पहुंचा पा रही हैं।

सफलता का श्रेय मेहनत और परिवार को

अनीत पड्डा ने यह भी बताया कि उनका यह सफर सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि उनके परिवार और खासकर पिता के सपने के लिए भी है। उन्होंने कहा कि मेरे पापा ने हमेशा मुझमें विश्वास रखा। उनकी प्रेरणा और सपोर्ट ही मेरी सफलता का आधार है। अनीत की यह भावनात्मक स्पीच अवॉर्ड समारोह में मौजूद दर्शकों और फैंस के दिल को छू गई। अनीत पड्डा का यह सफर बताता है कि फिल्मों में सफलता केवल टैलेंट पर निर्भर नहीं करती, बल्कि परिवार का सपोर्ट और मेहनत भी उतनी ही अहम होती है। जी सिने अवॉर्ड्स में इस जीत के साथ अनीत ने अपने पिता के सपने को जीवन में साकार कर दिखाया।

BRICS Summit 2026 LIVE: संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी; भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक