अनीत पड्डा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Lakme Fashion Week में 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा का जलवा पड़ा फीका, यूजर्स बोले- वॉक ने सब बिगाड़ दिया

Aneet Padda News: 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में अपना रैंप डेब्यू किया। लेकिन शानदार लुक के बावजूद एक्ट्रेस ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।

स्नेहा मौर्या

Aneet Padda Debut Ramp Walk: फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा इन दिनों अपनी रैंप वॉक को लेकर सुर्खियों में हैं। अनीत, जिन्होंने इस फिल्म से नेम और फेम दोनों कमाया था, अब लैक्मे फैशन वीक 2025 के ग्रैंड फिनाले में नजर आईं। यह पहली बार था जब उन्होंने रैंप पर कदम रखा, लेकिन उनका यह डेब्यू सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

दरअसल, अनीत ने डिजाइनर तरुण तहिलानी के लिए रैंप वॉक की। इस दौरान उन्होंने गोल्डन साड़ी पहनी थी, जिसे डिजाइनर ने ‘टाइमलेस ग्रेस इंडियन ड्रेप्स’ से इंस्पायर्ड बताया। अनीत ने अपने लुक को ब्रासलेट और स्टाइलिश ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया था। मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल में वह बेहद ग्रेसफुल और रॉयल लग रही थीं। उनके इस एलिगेंट लुक की जमकर तारीफ हो रही है।

अनीत पड्डा ने वॉक से निराश हुए फैंस

हालांकि, जहां एक तरफ फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स उनकी वॉक से निराश दिखे। सोशल मीडिया पर लोगों ने अनीत पड्डा की वॉक को “अजीब” और “अनकम्फर्टेबल” बताया। एक यूजर ने लिखा, “अनीत बहुत खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन वॉक बिल्कुल अच्छी नहीं थी। डिजाइनर्स को मॉडलिंग प्रोफेशनल मॉडल्स के लिए ही छोड़ देनी चाहिए।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “लैक्मे के फेस के तौर पर मैं अनीत से कनेक्ट नहीं कर पा रही हूं।”

ट्रोलिंग के बावजूद, फैशन क्रिटिक्स ने अनीत की पहली रैंप अपीयरेंस को काफी कॉन्फिडेंस से भरा बताया। उनका कहना है कि एक्ट्रेस के लिए रैंप पर डेब्यू करना हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन अनीत ने अपने स्टाइल और एक्सप्रेशन से सबका ध्यान खींचा।

जल्द इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस

बात करें उनके फिल्मी करियर की, तो अनीत ने 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ से एक्टिंग में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने अहान पांडे के अपोजिट काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। फिल्म में अनीत और अहान की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब अनीत अपनी अगली फिल्म ‘न्याय’ में नजर आने वाली हैं, जिसका निर्देशन नित्या मेहरा और करण कपाड़िया ने किया है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी