मनोरंजन

अमरीश पुरी के पोते को देख लोग क्यों बोले, 'मोगैंबो खुश हुआ', देखें मजेदार वीडियो

अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग 'मोगैंबो खुश हुआ' कहते हुए नजर आए। इतना ही नहीं वर्धन पुरी को देखकर लोगों ने 'मिस्टर इंडिया 2' बनाने की डिमांड भी कर दी है।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड के खूंखार विलेन रहे अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स का दिल जीत रहा है। वर्धन पुरी की पर्सनैलिटी गजब की है। लोग उन्हें नेशनल क्रश भी बुला रहे हैं। इतना ही नहीं उनके वीडियो पर 'मोगैंबो खुश हुआ' लिखकर लोग कमेंट करते हुए भी नजर आए हैं। वर्धन पुरी को लेकर अब 'मिस्टर इंडिया 2' बनाने के डिमांड भी की जा रही है।

अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने बॉलीवुड में डेब्यू 'ये साली आशिकी' नाम की फिल्म से किया था। साल 2019 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी 'ब्लडी इश्क' नाम की फिल्म में भी काम कर चुके हैं। हालांकि वर्धन पुरी अब तक बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में सफल साबित नहीं हुए हैं। खबर यह है कि वह साउथ सिनेमा की तरफ रुख करने वाले हैं। लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में वर्धन पुरी रैंप वॉक करते हुए नजर आए। इस दौरान उनका अलग ही स्वैग नजर आ रहा था, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दिए हैं। वीडियो में आप भी देख सकते हैं, वर्धन पुरी की पर्सनैलिटी गजब की है और वह किसी भी बॉलीवुड एक्टर को लुक के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं। यही कारण है कि उनका रैंप वॉक देखकर यूजर्स उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।

बॉलीवुड के काले सच को देख चुके हैं वर्धन पुरी

वर्धन पुरी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि उन्हें ऐसे कई लोग मिले हैं जिन्होंने उनका फायदा उठाने की कोशिश की। उन्होंने फिल्मी दुनिया से जुड़े कल सच पर बात करते हुए बताया कि यहां कुछ लोग आपसे सीधे फिजिकल रिलेशन की डिमांड करते हैं और वह इंडस्ट्री में कनेक्शन होने का दावा करते हैं। लेकिन बाद में आपको मालूम पड़ता है कि वैसा कुछ भी नहीं है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग