आम्रपाली दुबे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने एक रियलिटी शो के दौरान मां बनने की इच्छा जाहिर की है। उनके इस फैसले से उनका परिवार और फैंस हैरान रह गए हैं।

यति सिंह

Amrapali Dubey Marriage News: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अक्सर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के सामने एक ऐसी बात कही है जिससे उनके माता-पिता और फैंस पूरी तरह चौंक गए हैं। दरअसल आम्रपाली ने बिना शादी किए मां बनने की गहरी ख्वाहिश जाहिर की है। उनके इस भावनात्मक बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर तरफ केवल इसी विषय की चर्चा हो रही है।

आने वाले रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के एक नए प्रोमो में आम्रपाली का यह भावुक रूप सामने आया है। इस प्रोमो में वह पहले मंदिर में पूजा-अर्चना करती हुई नजर आती हैं और काफी भावुक दिखाई देती हैं। इसके बाद जब वह घर लौटकर अपने परिवार के साथ बैठती हैं तो अपने जीवन का एक बड़ा ऐलान कर देती हैं। वह कहती हैं कि वह अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लेने जा रही हैं जिसका असर उनके भविष्य पर पड़ सकता है।

हैरान माता पिता और उठे कई अनसुलझे सवाल

आम्रपाली की यह बात सुनकर उनके माता-पिता एक-दूसरे का मुंह ताकते रह गए। उनके पिता ने उनकी मां से राय पूछी जबकि उनकी बहन ने जानना चाहा कि क्या वह इस कदम को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।

इसके जवाब में आम्रपाली ने साफ किया कि वह अपने फैसले पर दृढ़ हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह शादी करने की योजना बना रही हैं या फिर बच्चा गोद लेंगी।

नए रियलिटी शो के प्रोमो से मचा हड़कंप

यह पूरा वाकया आने वाले 2 अगस्त से शुरू होने वाले शो 'भोजपुरी बवाल' से जुड़ा हुआ है। इस शो में दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

प्रोमो में आम्रपाली की आंखों में आंसू और उनके चेहरे का संजीदा भाव यह साबित करता है कि यह उनके जीवन की एक बहुत ही गंभीर और निजी ख्वाहिश है जिसे वह पूरा करना चाहती हैं।

क्या भोजपुरी सिनेमा की क्वीन लेंगी नया रास्ता

अभी तक शादी से दूर रहने वाली इस आम्रपाली दुबे का यह कदम उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज बनकर आया है। दर्शकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह समाज की बनी-बनाई लीक से हटकर कोई नया रास्ता चुनेंगी।

आने वाले दिनों में ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आम्रपाली का यह बयान उनके निजी जीवन की वास्तविक योजना है या फिर 'भोजपुरी बवाल' के कथानक का कोई हिस्सा।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब