Amitabh Bachchan Trapped In Crowd (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

Amitabh Bachchan: भीड़ का शिकार हुए अमिताभ बच्चन, माहौल संभालने में पुलिस का छूटा पसीना

Amitabh Bachchan in Surat: सूरत में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के उद्घाटन में पहुंचे, जहां बेकाबू भीड़ ने उन्हें घेर लिया। 83 साल के एक्टर को भीड़ से निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

अनिल सिंह

Amitabh Bachchan Trapped In Crowd: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। उन्होंने अपनी उम्दा एक्टिंग से फैंस के दिलों में एक ख़ास जगह बना ली है, यही वजह है कि उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेकाबू हो जाते हैं। कुछ ऐसी ही बेकाबू भीड़ आज सूरत में देखने को मिली, जहाँ अमिताभ बच्चन एक क्रिकेट इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे।

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी एक झलक के लिए फैंस की भारी भीड़ बेताब नज़र आ रही है। फैंस ने उन्हें इस कदर चारों ओर से घेर लिया कि उनके लिए आगे बढ़ पाना मुश्किल हो गया।

पुलिस और सिक्योरिटी हुई बेबस

सूरत में बिग बी को लोगों की भीड़ से घिरा देखा जा सकता है। आलम यह था कि उनकी सिक्योरिटी और पुलिस के लिए भीड़ को संभालना काफी मुश्किल हो गया।

बिग बी को भीड़ के बीच से निकालने के लिए रास्ता बनाने में सिक्योरिटी को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह घटना उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और लोगों के बीच उनके क्रेज को दर्शाती है।

सूरत क्यों पहुंचे अमिताभ बच्चन?

बॉलीवुड के 'शहंशाह' सूरत में आज से शुरू हो रहे 'इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के उद्घाटन में पहुंचे थे।

इवेंट: 'इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग' की शुरुआत शुक्रवार को लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में हुई है, जो कि एक महीने तक चलेगा।

टीम के मालिक: इस सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में कुल आठ टीमें हैं, और बिग बी खुद 'माजी मुंबई' टीम के मालिक हैं।

कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?

  • इस घटना का वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में रिएक्शंस की भरमार आ गई।
  • एक यूजर ने लिखा, 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।' (मज़ाकिया अंदाज़ में)
  • दूसरे यूजर ने लिखा, 'उन्हें अकेला छोड़ दो, वो 83 साल के हैं।'
  • एक अन्य ने लिखा, 'किसी बुजुर्ग को, भले ही वो एक्टर क्यों न हों, इस तरह से घेर लेना सही नहीं है। दूर से फोटो खींचे।'

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अमिताभ बच्चन के पाइपलाइन में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

आगामी फिल्में: इनमें 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' (Kalki 2898 AD Part 2), ‘ब्रह्मास्त्र 2’ (Brahmastra Part 2) जैसी अन्य फिल्में शामिल हैं।

Last फिल्म: बिग बी को आखिरी बार फिल्म 'वेट्टैयन' में देखा गया था।

Ram Mandir Trust New CEO Announcement Live: राम मंदिर ट्रस्ट को मिले 3 नए ट्रस्टी, जल्द होगा CEO का ऐलान

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?