अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

दिवाली पर बदला अमिताभ बच्चन का अंदाज, बिना बुलेट प्रूफ शीशे के फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

Amitabh Bachchan Sunday Fans Meet: दिवाली पर अमिताभ बच्चन ने जलसा के बाहर फैंस से बिना बुलेट प्रूफ शीशे के मुलाकात की। हाथ में माइक लेकर बातचीत करते बिग बी के साथ अभिषेक बच्चन भी नजर आए।

सोनाली झा

Highlights

  • दिवाली पर अमिताभ बच्चन जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे।

  • इस बार बिग बी बिना बुलेट प्रूफ शीशे के अपने चाहने वालों के सामने आए।

  • अमिताभ ने हाथ में माइक लेकर फैंस से बातचीत भी की।

Amitabh Bachchan Diwali Celebration: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने घर जलसा के बाहर जमा होने वाले फैंस से मुलाकात करते हैं। अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने के लिए लोग दूर-दूर से मुंबई पहुंचते हैं। इस बार दिवाली के खास मौके पर भी जलसा के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। हालांकि, इस बार बिग बी का अंदाज कुछ अलग था।

अमिताभ बच्चन अपने चाहने वालों से बिना किसी बुलेट प्रूफ शीशे के मिले और हाथ में माइक लेकर उनसे बातचीत भी की। दरअसल, बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से मिल रही धमकियों और टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद कई सितारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम किए गए थे। इसी वजह से पिछले रविवार को बिग बी बुलेट प्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर अपने फैंस का अभिवादन करते नजर आए थे।

पिता के पीछे खड़े नजर आए अभिषेक बच्चन

अमिताभ बच्चन की इस खास मुलाकात के दौरान उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी मौजूद रहे। जहां बिग बी अपने फैंस से बातचीत करते और उनका अभिवादन करते नजर आए, वहीं अभिषेक उनके पीछे खड़े दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आए हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से मिले अमिताभ

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। इसी वजह से उनके क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग भी कुछ दिनों के लिए रोक दी गई थी। अभिनेता अपने ब्लॉग के जरिए लगातार अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। दिवाली के मौके पर भी उन्होंने ब्लॉग में बताया कि उनके हाथ में तकलीफ है। इस परेशानी के चलते वह सभी लोगों के संदेशों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं और ज्यादा लिख भी नहीं पा रहे हैं। ऐसे में दिवाली पर फैंस से उनकी यह मुलाकात उनके चाहने वालों के लिए बेहद खास रही।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना