‘गंगा की सौगंध’ में घोड़े से डर गए थे अमिताभ बच्चन 
मनोरंजन

‘गंगा की सौगंध’ में घोड़े से डर गए थे अमिताभ बच्चन, घबराकर गंगा आरती गाने लगे थे बिग बी

Amitabh Bachchan Funny Story: कौन बनेगा करोड़पति 17 के सेट पर अमिताभ बच्चन ने गंगा की सौगंध का एक किस्सा सुनाया। बिग बी ने कहा कि शूटिंग के दौरान उन्हें एक ऊंचे पुल पर घोड़े पर बैठकर गंगा पार करनी थी।

सोनाली झा

Amitabh Bachchan Ganga Ki Saugandh: अमिताभ बच्चन न सिर्फ बॉलीवुड के महानायक हैं, बल्कि अपनी सादगी, ह्यूमर और पुराने किस्सों से दर्शकों का दिल जीतने की कला भी बखूबी रखते हैं। हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के सेट पर उन्होंने अपनी 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ का एक दिलचस्प बिहाइंड द सीन किस्सा शेयर किया, जिसने दर्शकों को खूब हंसाया।

शो के हालिया एपिसोड में चल रही बातचीत के दौरान बिग बी ने बताया कि ऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग के समय एक सीन में उन्हें एक ऊंचे पुल पर घोड़े की सवारी करके गंगा नदी पार करनी थी। जैसे ही उन्होंने नीचे बहती तेज़ धारा वाली गंगा को देखा, उनके मन में डर बैठ गया। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर ने कहा था कि घोड़े पर बैठकर पुल पार करना है। नीचे गंगा नदी थी। मैं इतना डर गया कि गंगा आरती का गाना शुरू कर दिया।

अमिताभ बच्चन ने कही ये बात

अमिताभ ने हंसते हुए आगे कहा कि घबराहट में उन्होंने घोड़े को लात मार दी और घोड़ा तेज़ी से दौड़ पड़ा। घोड़ा खुद ही पुल पार कर गया और इस तरह सीन भी पूरा हो गया। बिग बी ने कहा कि घोड़ा दौड़ता गया, मैं बच गया और डायरेक्टर खुश हो गए। यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने KBC के मंच पर अपनी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से सुनाए हों। कुछ दिन पहले एक कंटेस्टेंट ने बताया कि उसे स्कूल फंक्शन में पंडित बनना पड़ा था। यह सुनते ही बिग बी ने अपना बचपन याद किया और बताया कि नर्सरी में उन्हें ‘मुर्गी का बच्चा’ बनाया गया था।

कल्कि 2 में दिखेंगे बिग बी

उन्होंने कहा कि मुझे पंख वगैरह पहनाकर तैयार किया गया था। लोग देखकर बहुत हंसे। यह किस्सा सुनकर पूरा सेट जोर-जोर से हंसने लगा। फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टाइयां’ में नजर आए थे, जिसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। अब बिग बी जल्द ही ‘कल्कि 2’ में नजर आने वाले हैं, जहां वह फिर से अश्वत्थामा की भूमिका निभाएंगे। खबर है कि इस बार उनके किरदार को ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया जाएगा। KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन के किस्से फैंस को हमेशा ही बेहद पसंद आते हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन