अमीषा पटेल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Ameesha Patel: क्या बिना शादी के प्रेगनेंट हैं अमीषा पटेल? लेटेस्ट पोस्ट में दिखा बेबी बंप, लोगों ने कहा- 'डैडी कौन हैं?'

एक्ट्रेस अमीषा पटेल को आज हर कोई जानता है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप जैसा नजर आ रहा है। जिसके बाद लोग अटकलें लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड की ‘सकीना’ यानि खूबसूरत एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि, एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर अपने लेटेस्ट पोस्ट से चर्चा में आ गई हैं।

दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बिकिनी में एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनका थोड़ा बेबी बंप जैसा कुछ नजर आ रहा है और इस तस्वीर के सामने आते ही यूजर्स ने कयास लगा शुरू कर दिया है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट  आप अमीषा पटेल द्वारा शेयर की गई इस फोटो में देखेंगे कि वो ग्रीन स्वीमसूट पहनकर पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए व्हाइट शर्ट, आंखों पर चश्मा और सिर पर टोपी भी लगा रखी है। हालांकि, फोटो में एक्ट्रेस का पेट थोड़ा उभरा हुआ दिखाई दे रहा है और ये देखने के बाद ही यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं।

तस्वीर पर यूजर्स ने किया सवाल 

अमीषा की अब ये तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसपर यूजर्स अलग-अलग कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “प्रेग्नेंट?” “क्या आप मां बनने वाली हैं?” दूसरे ने कहा कि, “बधाई हो मम्मी जी!” साथ ही तीसरे ने लिखा कि “लेकिन डैडी कौन हैं?” हालांकि, इन कमेंट को देखकर ये साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि फैंस काफी कन्फ्यूजन है। बता दें, एक्ट्रेस ने अभी तक इस मामले में कोई रिएक्शन नहीं दिया है और ऐसा भी हो सकता है कि ये तस्वीर एक्ट्रेस के किसी शूट की हो।

अमीषा पटेल का वर्कफ्रंट 

इन सबके बीच एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अमीषा पटेल को आखिरी बार सनी देओल के साथ फिल्म गदर 2 में देखा गया है। यह फिल्म काफी हिट हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की थी। लेकिन दोनों की ये फिल्म ‘गदर’ की सीक्वेल थी, जो 22 साल बाद थिएटर में रिलीज हुई थी।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी