'अल्फा' Vs 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस क्लैश (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'अल्फा' Vs 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस क्लैश, मंगलवार को किस फिल्म ने मारी बाजी?

Alpha Vs Welcome To The Jungle Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा 'वेलकम टू द जंगल' और आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन फिल्म 'अल्फा' के बीच कड़ा मुकाबला जारी है।

यति सिंह

Alpha Vs Welcome To The Jungle Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए दो बिल्कुल अलग मिजाज की फिल्में आमने-सामने खड़ी हैं। एक तरफ जहां बड़े पर्दे पर कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए भारी-भरकम सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' मैदान में है, वहीं दूसरी तरफ जासूसी की दुनिया में अपनी धाक जमाने के लिए दो एक्ट्रेस फिल्म अल्फा में अपना दम दिखा रही हैं।

इन दोनों ही बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर हर दिन एक नया मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते के वर्किंग डे के शुरू होते ही जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्होंने सिनेमाई विश्लेषकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस हफ्ते के दूसरे मंगलवार को यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म के कारोबार में मामूली बढ़त देखी है।

वर्किंग डे के इम्तिहान में स्पाई थ्रिलर आगे

सोमवार को मिली धीमी शुरुआत के बाद इस एक्शन ड्रामा अल्फा ने अगले दिन थोड़ी बेहतर पकड़ दिखाई। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के शानदार एक्शन सीन से सजी इस फिल्म ने मंगलवार को लगभग 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस नए आंकड़े के जुड़ने के साथ ही भारतीय सिनेमाघरों में इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन लगभग 55.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

भले ही सप्ताह के दिनों में इस स्पाई ड्रामा फिल्म ने थोड़ी बढ़त हासिल कर ली हो, लेकिन भारी बजट के साथ तैयार की गई इस फिल्म की कुल स्थिति बहुत ज्यादा मजबूत नहीं कही जा सकती। बॉक्स ऑफिस के जानकारों के अनुसार, फिल्म अल्फा की धीमी चाल को देखते हुए इसके लिए 100 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को छूना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।

कॉमेडी फिल्म की थमी हुई रफ्तार में थोड़ा सुधार

दूसरी तरफ बॉलीवुड के जाने-माने खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' अपने प्रदर्शन के 3 हफ्ते में एंट्री कर चुकी है। इस फिल्म की दैनिक कमाई में भी सोमवार की तुलना में मंगलवार को थोड़ा सुधार देखने को मिला है।

सोमवार को केवल 55 लाख रुपये का मामूली कलेक्शन करने के बाद इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ने अगले दिन लगभग 75 लाख रुपये बटोरने में कामयाबी हासिल की। इस मामूली उछाल ने फिल्म के निर्माताओं को कुछ हद तक राहत जरूर दी है।

नए धमाके के बीच जल्द विदा होंगी दोनों फिल्में

तीसरे हफ्ते में चल रही 'वेलकम टू द जंगल' की दैनिक आय भले ही अब लाखों में सिमट गई हो, लेकिन इसने पहले ही सौ करोड़ से अधिक की कमाई कर खुद को नुकसान से सुरक्षित कर लिया है। अब तक इसका कुल घरेलू कारोबार 130.85 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

हालांकि, सिनेमाघरों में हाल ही में चल रही एक अन्य बड़ी कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' के जबरदस्त प्रदर्शन के कारण इन दोनों फिल्मों के प्रदर्शन के लिए शोज और स्क्रीन्स की संख्या काफी घट गई है, जिससे इनका सफर अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ता दिख रहा है।

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार