आलिया भट्ट और हुमा कुरैशी की फिल्में (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा

Alpha And Baby Do Die Do: आलिया भट्ट की 'ऐल्फा' और हुमा कुरैशी-साकिब सलीम की 'बेबी डू डाई डू' 3 जुलाई को साथ रिलीज हो रही हैं। रिलीज से पहले आए 'अल्फा क्यू' गाने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

सोनाली झा

Alpha And Baby Do Die Do Box Office Clash: बॉलीवुड में 3 जुलाई का बॉक्स ऑफिस मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित स्पाई एक्शन फिल्म 'ऐल्फा' रिलीज हो रही है, तो दूसरी ओर हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम की प्रोडक्शन कंपनी सलीम सिब्लिंग्स के बैनर तले बनी क्राइम-मिस्ट्री थ्रिलर 'बेबी डू डाई डू' भी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

रिलीज से ठीक एक दिन पहले 'बेबी डू डाई डू' का नया गाना 'अल्फा क्यू' सामने आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है। 'बेबी डू डाई डू' के इस नए गाने में अभिनेता साकिब सलीम एक बिल्कुल अलग और स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं। सुनहरे बाल, टैटू और फिट लुक के साथ उनकी एंट्री होती है, जहां वह खुद को अल्फा क्यू कहकर इंट्रोड्यूस करते हैं। इसके तुरंत बाद स्क्रीन पर टारगेट फाउंड लिखा दिखाई देता है। यही सीन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन

गाना रिलीज होने के बाद यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने दावा किया कि यह गाना अप्रत्यक्ष रूप से 'ऐल्फा' को टारगेट करता नजर आ रहा है। वहीं कई यूजर्स ने इसे सिर्फ एक संयोग बताया और कहा कि रिलीज डेट और टाइटल की समानता की वजह से लोग ज्यादा अनुमान लगा रहे हैं। हालांकि, अब तक फिल्म की टीम या हुमा कुरैशी और साकिब सलीम की ओर से इस तरह की किसी रणनीति या इरादे की पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इसे महज सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें ही माना जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर होगा दिलचस्प मुकाबला

जहां 'ऐल्फा' YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड स्पाई फिल्म है, वहीं 'बेबी डू डाई डू' एक क्राइम और मिस्ट्री थ्रिलर के रूप में दर्शकों के सामने आ रही है। 'ऐल्फा' में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि ऋतिक रोशन का कैमियो भी फिल्म का बड़ा आकर्षण माना जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया पर छिड़ी इस चर्चा का बॉक्स ऑफिस पर कितना असर पड़ता है और दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं। दोनों फिल्मों की रिलीज के साथ ही इस बहस का जवाब भी मिल जाएगा।

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

Rajasthan Panchayat Result LIVE: राजस्थान में बीजेपी की फैन फॉलोइंग को झटका, कई जगहों पर कांग्रेस की बढ़त

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा