अल्लू अर्जुन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

तेलंगाना सरकार का बड़ा ऐलान, अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब, ‘कल्कि 2898 एडी’ बनी बेस्ट फीचर फिल्म

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ दर्शकों को खूब पसंद आया। ऐसे में अब तेलंगाना सरकार ने 29 मई को 'गदर तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स 2024' का ऐलान किया। जिसमें अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब मिला।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: तेलंगाना सरकार ने 29 मई को मोस्ट अवेटेड ‘गदर तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स 2024’ की घोषणा कर दी, जिसमें तेलुगू सिनेमा को सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड का उद्देश्य तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाना है।

इस अवसर पर अल्लू अर्जुन को उनकी आगामी फिल्म ‘पुष्पा 2’ में दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब दिया गया। यह पुरस्कार अभिनेता को उस विवाद के महीनों बाद मिला है, जिसमें एक स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई थी और उस मामले में गिरफ्तारी भी हुई थी। बावजूद इसके, उनके अभिनय की सराहना कम नहीं हुई और उन्हें यह सम्मान मिला।

तेलंगाना सरकार ने की घोषणा 

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हैदराबाद के मसाब टैंक स्थित समाचार भवन में किया गया, जहां तेलंगाना फिल्म विकास निगम (FDC) के अध्यक्ष दिल राजू और जूरी प्रमुख जयसुधा ने पुरस्कारों की घोषणा की। इस बार की 15 सदस्यीय जूरी समिति ने कुल 11 कैटेगरीज में विजेताओं का चयन किया। इस पुरस्कार समारोह के लिए 1,248 नामांकनों की समीक्षा की गई थी।

बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार ‘कल्कि 2898 एडी’ को दिया गया, जबकि दूसरी बेस्ट फिल्म के तौर पर ‘पोटेल’ और तीसरी बेस्ट फिल्म के रूप में ‘लकी भास्कर’ को चुना गया।

एक्टर ने शेयर किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्ट (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “मैं गदर तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स 2024 में 'पुष्पा 2' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इसके लिए मैं तेलंगाना सरकार का धन्यवाद करता हूं। इस सम्मान का सारा श्रेय मैं अपने निर्देशक सुकुमार सर, निर्माताओं और पूरी पुष्पा टीम को देता हूं। यह अवॉर्ड मैं अपने सभी फैन्स को समर्पित करता हूं, जिनका समर्थन मुझे प्रेरणा देता है।”

बता दें कि तेलंगाना राज्य के गठन के बाद यह पहला राज्य स्तरीय फिल्म अवॉर्ड समारोह है। इससे पहले साल 2011 में आखिरी बार ऐसे अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घोषणा की थी कि नंदी अवॉर्ड्स को फिर से शुरू किया जाएगा और क्रांतिकारी कवि व गीतकार गदर के सम्मान में इसका नाम बदलकर ‘गदर फिल्म अवॉर्ड्स’ रखा जाएगा। इन पुरस्कारों का वितरण समारोह 14 जून 2025 को होगा।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट