अल्लू अर्जुन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट का समन, संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 22 जून को होना होगा पेश

Allu Arjun Legal Trouble: पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 22 जून को पेश होने का आदेश दिया है।

सोनाली झा

Allu Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में उन्हें व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इस मामले में अल्लू अर्जुन समेत कुल 20 आरोपियों को समन जारी किया है और सभी को 22 जून को सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

यह मामला 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद स्थित संध्या थिएटर में हुई दुखद भगदड़ से जुड़ा है। उस दिन फिल्म Pushpa 2: The Rule के प्रीमियर शो का आयोजन किया गया था, जिसमें अल्लू अर्जुन भी शामिल होने पहुंचे थे। अभिनेता को देखने के लिए हजारों प्रशंसकों की भीड़ थिएटर के बाहर जमा हो गई थी। भीड़ बेकाबू होने के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें 35 वर्षीय रेवती नामक महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

चार्जशीट में आरोपी नंबर 11 बने अल्लू अर्जुन

हादसे की जांच पूरी करने के बाद चिक्कड़पल्ली पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने अल्लू अर्जुन को इस मामले में आरोपी नंबर 11 (A-11) के रूप में नामित किया है। वहीं, थिएटर प्रबंधन और आयोजन से जुड़े अन्य लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस का आरोप है कि कार्यक्रम के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे और अभिनेता के दौरे की पूर्व सूचना भी प्रशासन को नहीं दी गई थी।

गिरफ्तारी के बाद बितानी पड़ी थी जेल में रात

हादसे के कुछ दिनों बाद, 13 दिसंबर 2024 को पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था। हालांकि उसी दिन तेलंगाना उच्च न्यायालय से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसके बावजूद कानूनी प्रक्रियाओं के चलते उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी थी। बाद में अभिनेता ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया था।

वर्कफ्रंट पर भी व्यस्त हैं अभिनेता

कानूनी चुनौतियों के बीच अल्लू अर्जुन अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, वह निर्देशक एटली की अगली फिल्म 'राका' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभाती दिखाई देंगी। अब सभी की निगाहें 22 जून की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे की कानूनी दिशा तय हो सकती है।

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद की गुहार

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

धनतेरस पर बना नया रिकॉर्ड! सोने-चांदी की बिक्री ₹66,000 करोड़ पार, स्वदेशी की जबरदस्त मांग