अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Raaka Update: राका में अल्लू अर्जुन का होगा ट्रिपल रोल, दीपिका पादुकोण की सुरक्षा करेंगी रश्मिका मंदाना

Allu Arjun Triple Role: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ को लेकर तीन बड़े अपडेट सामने आए हैं। अल्लू अर्जुन फिल्म में तीन किरदार निभा सकते हैं, जबकि रश्मिका मंदाना दीपिका पादुकोण के किरदार की रक्षक बन सकती हैं।

सोनाली झा

Allu Arjun Film Raaka Update: अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म ‘राका’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी के बाद अल्लू अर्जुन एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना के नाम जुड़े हैं। फिल्म की शूटिंग भी तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी बीच प्रोजेक्ट से जुड़े तीन बड़े अपडेट सामने आए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में रश्मिका मंदाना दीपिका पादुकोण के किरदार की रक्षक की भूमिका निभा सकती हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका का किरदार एक ऐसी महिला का होगा, जो बेहद नाजुक परिस्थितियों में फंस जाती है। कहानी में सर्वाइवल और पहचान की लड़ाई के बीच रश्मिका का किरदार उनकी सुरक्षा में अहम भूमिका निभा सकता है। दीपिका के किरदार को प्राचीन वैदिक काल से जोड़कर देखा जा रहा है।

अल्लू अर्जुन निभाएंगे तीन अलग-अलग किरदार

फिल्म को लेकर दूसरा बड़ा अपडेट अल्लू अर्जुन के किरदारों से जुड़ा है। अभिनेता फिल्म में एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। इनमें एक किरदार योद्धा का बताया जा रहा है, जबकि दूसरे में उनका डार्क शेड देखने को मिल सकता है। तीसरे किरदार को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। फिल्म की कहानी सिर्फ एक हीरो के इर्द-गिर्द सीमित नहीं होगी। इसमें अलग-अलग किरदारों को भी प्रमुखता मिलने की बात कही जा रही है।

फैंटेसी दुनिया में दिखेंगे नए क्रिएचर

‘राका’ की कहानी में फैंटेसी एलिमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में जंगली जानवरों के अलावा नए क्रिएचर और अलग-अलग प्रजातियों को दिखाया जाएगा। इससे फिल्म की विजुअल दुनिया काफी बड़े स्तर पर तैयार की जा सकती है। वहीं, जान्हवी कपूर के आदिवासी लड़की का किरदार निभाने की चर्चा है, जबकि ऐश्वर्या लेक्ष्मी के रोल को ग्रे शेड वाला बताया जा रहा है।

रामोजी फिल्म सिटी में बनेगा बड़ा सेट

फिल्म की शूटिंग को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि अगले शेड्यूल के लिए हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एक बड़ा सेट तैयार किया गया है। यहां फिल्म के इंटरवल ब्लॉक और अल्लू अर्जुन के बड़े एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाने की चर्चा है। फिलहाल ‘राका’ से जुड़े इन अपडेट्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर