आलिया भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कान्स फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का नया लुक वायरल, तस्वीरें देख फैंस ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस साल कान्स 2025 में डेब्यू किया। इसी बीच एक्ट्रेस का दूसरा लुक सामने आया है। जहां उन्होंने अपने दिलकश लुक से फैंस का दिल जीत लिया और अब उनकी तस्वीरें और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस साल एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में डेब्यू किया है। ऐसे में उन्होंने अपने दूसरे लुक से सभी का ध्यान खींचा।

दरअसल, आलिया भट्ट ने लॉरियल पेरिस की "लाइट्स ऑन वूमन्स वर्थ" पहल के लिए पोज किया और अपनी खास स्टाइल से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। इससे पहले वह आइवरी-न्यूड शिआपरेली ड्रेस में नजर आई थीं, जिसे अब तक के उनके सबसे खूबसूरत कान्स लुक्स में गिना गया।

हालांकि, इस बार एक्ट्रेस ने जो गाउन पहना, उसे रिया कपूर ने डिजाइन किया था। गाउन स्लीक लुक वाला था और उसमें नीले रंग के कीमती स्टोन लगे थे। पूरे गाउन को छोटे-छोटे चमकीले स्टोन्स से सजाया गया था। इसके साथ आलिया ने मैचिंग ब्लू स्टोन इयररिंग्स और सिर पर एक डायमंड रिंग पहनी थी। उन्होंने नो मेकअप लुक चुना, जिसमें ना तो बोल्ड लिपस्टिक थी और ना ही कोई भारी मेकअप।

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का लुक वायरल साल 2024 में आलिया भट्ट लॉरियल की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनी थीं। इससे पहले सिर्फ ऐश्वर्या राय इस ब्रांड को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करती थीं। आलिया का जुड़ना ब्रांड के लिए एक नया बदलाव था और इससे एक रूप में नजर आईं।

आलिया का यह नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जहां कई लोगों ने उनके आउटफिट और स्टाइल की तारीफ की, वहीं कुछ फैंस को उनकी बॉडी लैंग्वेज और एटिट्यूड में कमी महसूस हुई।

यूजर्स ने वायरल पोस्ट पर किया कमेंट 

एक यूजर ने कमेंट किया, “वह हमेशा ऐसा लगती हैं जैसे रेड कार्पेट से भाग जाना चाहती हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “गाउन तो बहुत खूबसूरत है, लेकिन उसमें वो आत्मविश्वास नहीं दिखा जो होना चाहिए था।” किसी ने ये भी कहा कि ये लुक करीना कपूर के रेड सी फेस्टिवल लुक की कॉपी लगता है। एक फॉलोअर ने तो यह भी कहा कि “लुक में सब कुछ परफेक्ट है लेकिन ऊम्फ फैक्टर नहीं है।”

कुल मिलाकर, आलिया भट्ट का कान लुक फिर से चर्चा का विषय बन गया है। लोगों को उनका स्टाइल पसंद आया, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह आने वाले समय में और भी ज्यादा आत्मविश्वास और एटिट्यूड के साथ नजर आएंगी।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह