अक्षय कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

‘टशन’ की शूटिंग में सुबह 4:30 बजे क्या हुआ? अक्षय कुमार ने सुनाया सैफ-करीना से जुड़ा मजेदार किस्सा...

Akshay Kumar Tashan Story: टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में अक्षय कुमार ने सैफ अली खान और करीना कपूर से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा शेयर किया। जिसे सुनकर शो में बैठे सभी लोग हैरान रह गए।

यति सिंह

Saif Kareena Love Story: हिंदी सिनेमा के दिग्गजों से सजा छोटे पर्दे का पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर अक्सर ऐसे मजेदार किस्से सुनने को मिलते हैं जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में जब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म हैवान के प्रमोशन के सिलसिले में शो पर पहुंचे, तो माहौल बेहद खुशनुमा हो गया। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत के समय पुरानी यादों के किस्से खुले और एक ऐसा राज सामने आया जिसे सुनकर सेट पर मौजूद हर व्यक्ति ठहाके मारकर हसंने लगा।

अमिताभ बच्चन ने पूछा लव स्टोरी से जुड़ा सवाल

शो के दौरान जब होस्ट अमिताभ बच्चन ने सैफ अली खान से और करीना कपूर की लव स्टोरी की शुरुआत को लेकर सवाल किया, तो शो के माहौल में अलग ही बेसब्री देखने को मिली। बिग बी ने पूछा कि क्या यह सच है कि उनकी लव स्टोरी फिल्म 'टशन' के सेट से शुरू हुई थी। इस पर सैफ ने फौरन हां करते हुए अपनी बात रखी। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने उसी फिल्म में साथ काम कर रहे अक्षय कुमार से पूछा कि क्या उन्होंने उस दौरान कुछ नया या खास देखा था।

सुबह 4.30 बजे जब खुला करीना के कमरे का दरवाजा

सवाल सुनते ही अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए साल 2008 का एक मजेदार किस्सा सुनाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म शूटिंग के दिनों में वे सुबह 4.30 बजे उठ जाया करते थे और किस्मत से करीना कपूर का कमरा बिल्कुल उनके बगल में ही था। अक्षय ने आगे खुलासा किया कि एक दिन तड़के जब वे उठे तो अचानक करीना के कमरे का दरवाजा खुला और उसमें से सैफ अली खान बाहर निकले।

जॉगिंग के बहाने से बची सैफ-करीना की बात

अक्षय कुमार ने किस्से को बढ़ाते हुए आगे बताया कि जब उन्होंने सैफ को इतनी सुबह वहां देखा तो हैरान होकर पूछा कि वे इतनी जल्दी यहां क्या कर रहे हैं। इस पर सैफ अली खान ने बेहद मासूमियत से जवाब दिया कि वे दोनों सुबह की सैर के लिए जा रहे हैं।

केबीसी के स्टेज पर भी सैफ ने अक्षय कुमार की हां में हां मिलाते हुए कहा कि वे तो बस करीना कपूर को जगाने गए थे। तीनों एक्टर्स के बीच हुई इस हल्की-फुल्की नोकझोंक ने दर्शकों को हसने पर मजबूर कर दिया और पुराने दिनों की यादें फिर से ताजा कर दीं।

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित