जस्टिन ट्रूडो से आरव का यूजर्स जोड़ रहे कनेक्शन, हाथ में गजरा देख हैरान हुए फैंस  
मनोरंजन

Aarav: अक्षय कुमार का बेटा नहीं कर पाएगा एक्टिंग, आरव को देख जस्टिन ट्रूडो की लोगों को आयी याद

Akshay Kumar Son Aarav: अक्षय कुमार का बेटा आरव इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यूजर्स उनकी तुलना जस्टिन ट्रूडो कर रहे हैं। उनके हाथों में गजरे ने यूजेस की चर्चा को तेज कर दिया है।

अनिल सिंह

Akshay Kumar Son Aarav: अक्षय कुमार के बेटे आरव की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में उनके हाथों में गजरा दिखाई दे रहा है। गजरे की वजह से आरव को लेकर तेजी से चर्चा हो रही है। आरव की शक्ल राजेश खन्ना से मिलती-जुलती है इस बात पर भी लोग चर्चा कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स ने आरव की शक्ल को कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो की तरह बताया है। आरव के हाथ में गजरा देखने के बाद लोग उन्हें मुजरे का शौकीन बता रहे हैं, तो वह कुछ यूजर्स का कहना है कि यह एक्टिंग नहीं कर पाएंगे चलिए जानते हैं सोशल मीडिया पर आरव को लेकर क्या कुछ चल रहा है।

अक्षय कुमार के बेटे आरव खन्ना का वीडियो विरल भयानी नाम के इंस्टाग्राम पर पब्लिश किया गया है, शेयर होते के साथ ही वीडियो तेजी से चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं, कुछ यूजर्स का यह मानना है कि आरव की शक्ल अपने नाना यानी राजेश खन्ना से मिलती-जुलती है, तो वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का मानना है कि आरव की शक्ल कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो से मेल खाती है। कुछ यूजर्स ने उनके गजरा हाथों में पहनने पर आपत्ति जताई है, तो वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि यह मुजरा के शौकीन हैं, इनसे एक्टिंग ना हो पाएगी।

आरव को लेकर अक्षय कुमार ने भी कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें फिल्म और एक्टिंग बिल्कुल पसंद नहीं है, बल्कि वह फैशन की दुनिया में अपना करियर आजमाना चाहते हैं। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि अक्षय कुमार ने इशारों में ही सही लेकिन यह बता दिया है कि बेटा आरव का फिल्मी दुनिया में पदार्पण नहीं होगा। आरव फैशन की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाएंगे। वैसे आरव के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद लोगों ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि जिस तरह से आरव को लेकर तेजी से चर्चा हो रही है, ऐसे में यह साफ हो रहा है कि जल्दी वह बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता