अक्षय कुमार (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Akshay Kumar Fees: 'वेलकम टू द जंगल' के लिए अक्षय कुमार ने घटाई फीस, प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल की चर्चा तेज

Akshay Kumar ने 'वेलकम टू द जंगल' के लिए अपनी फीस 70 करोड़ से घटाकर 1.8 करोड़ रुपये कर दी है और प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल अपनाया है। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी और इसमें कई बड़े सितारे नजर आएंगे।

सोनाली झा

Akshay Kumar Film Welcome To The Jungle: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की भव्य स्टारकास्ट और बड़े बजट के कारण पहले से ही चर्चा में बनी हुई है, लेकिन अब अभिनेता की फीस को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए अपनी पारंपरिक फीस में बड़ी कटौती की है। जहां पहले खबरें थीं कि अभिनेता फिल्म के लिए करीब 70 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं, वहीं अब दावा किया जा रहा है कि उन्होंने केवल 1.8 करोड़ रुपये की अग्रिम फीस ली है। यदि यह रिपोर्ट सही साबित होती है तो उनकी फीस में लगभग 97.4 प्रतिशत की कमी मानी जाएगी।

प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल अपनाने की चर्चा

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार ने निश्चित फीस लेने के बजाय प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल को चुना है। बताया जा रहा है कि उन्हें फिल्म के बौद्धिक संपदा अधिकार और अन्य राजस्व स्रोतों से होने वाली कमाई में बड़ा हिस्सा मिल सकता है। खबरों के मुताबिक, फिल्म के OTT, सैटेलाइट, ऑडियो और अन्य सेकेंडरी राइट्स से निर्माताओं को पहले ही अच्छी कमाई हो चुकी है।

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म

'वेलकम टू द जंगल' एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पटानी समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और यह 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द दर्शकों के सामने आने वाला है।

कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं अक्षय

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। 'वेलकम टू द जंगल' के अलावा वह 'हैवान', निर्देशक अनीस बज़्मी की एक अनटाइटल्ड फिल्म, गोलमाल 5 और वेदत मराठे वीर दौड़ले सात जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। फिलहाल फैंस की निगाहें 'वेलकम टू द जंगल' पर टिकी हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी वापसी की उम्मीद की जा रही है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी