अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का पहला पोस्टर रिलीज (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Akshay Kumar And Saif Ali Khan Film Haiwaan: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। डार्क थीम और इंटेंस लुक वाले इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

सोनाली झा

Haiwaan First Look Poster Out: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' का पहला पोस्टर आखिरकार रिलीज हो गया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई थी और अब मेकर्स ने फर्स्ट लुक के साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में उनका चेहरा आधे अंधेरे में नजर आ रहा है। उन्होंने ब्लैक बीनी कैप पहन रखी है, जबकि उनकी आंखों की जगह लाल रंग में बड़े अक्षरों में 'हैवान' लिखा हुआ दिखाई देता है। गंभीर चेहरे के हावभाव और डार्क कलर पैलेट पोस्टर को रहस्यमयी और थ्रिलिंग लुक देते हैं। पहली झलक से ही साफ हो जाता है कि फिल्म बदले, रहस्य और जबरदस्त एक्शन पर आधारित हो सकती है।

टैगलाइन ने बढ़ाया सस्पेंस

पोस्टर पर लिखी टैगलाइन 'बदला सब कुछ देखता है' ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस टैगलाइन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहानी बदले की भावना और सस्पेंस से भरपूर होगी। पोस्टर के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा गया है कि सब कुछ दिखता है, किसी को कुछ भी याद नहीं आता हैवानियत अब नहीं रुकेगी। इस लाइन ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू कर दी हैं।

सैफ अली खान का डार्क अवतार भी आया सामने

मेकर्स ने अक्षय कुमार के साथ-साथ सैफ अली खान का पहला लुक भी जारी किया है। पोस्टर में सैफ बेहद इंटेंस और रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके पोस्टर पर 'एव्री सेंस इज अ वेपन' टैगलाइन लिखी गई है, जो उनके किरदार को और भी रहस्यमयी बनाती है। सैफ अली खान का गंभीर एक्सप्रेशन और डार्क लुक देखकर फैंस फिल्म में उनके रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं।

11 सितंबर 2026 को होगी रिलीज

मेकर्स ने पुष्टि की है कि 'हैवान' 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अब दर्शकों को फिल्म के टीजर और ट्रेलर का इंतजार है। पोस्टर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस इसे अक्षय कुमार के करियर की सबसे अलग फिल्मों में से एक बता रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में अक्षय कुमार लगातार नए-नए किरदारों और अलग जॉनर की फिल्मों में प्रयोग करते नजर आए हैं। वहीं सैफ भी अपने निगेटिव और ग्रे शेड वाले किरदारों से दर्शकों को प्रभावित करते रहे हैं।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी