अक्षरा सिंह ने डांडिया नाइट में पहना गुलाबी सूट 
मनोरंजन

अक्षरा सिंह ने डांडिया नाइट में पहना गुलाबी सूट, वीडियो सोशल वायरल हुआ ट्रेडिशनल लुक

Akshara Singh in Pink Suit: अक्षरा सिंह ने नवरात्रि के मौके पर आयोजित डांडिया नाइट में हिस्सा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मेकअप रूम से तैयार होकर डांडिया नाईट तक जाती है।

सोनाली झा

Akshara Singh on Dandiya Night: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में नवरात्रि के मौके पर आयोजित एक शानदार डांडिया नाइट में हिस्सा लिया। इस रंगारंग आयोजन का एक वीडियो अक्षरा सिंह ने शनिवार को पोस्ट किया। अक्षरा ने वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। इस वीडियो में अक्षरा का उत्साह और मस्ती भरा अंदाज प्रशंसकों को खूब भा रहा है।

वीडियो की शुरुआत में अक्षरा मेकअप रूम में तैयार होती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह डांडिया नाइट के आयोजन स्थल पर पहुंचती हैं, जहां वह डांडिया खेलती और हंसी-मजाक करती दिख रही हैं। आयोजन के दौरान अक्षरा सिंह स्टेज पर धमाकेदार डांस करती हैं और डांडिया की थाप पर थिरकती हैं। वीडियो के अंत में अक्षरा भक्ति में डूबकर भोलेनाथ का जयकारा लगाती हैं और कहती हैं कि बोलो पार्वतीपति नम: हर-हर महादेव।

अक्षरा सिंह का लुक

अक्षरा सिंह के लुक की बात करें तो उन्होंने इस मौके पर गुलाबी रंग का सूट पहना। उन्होंने अपने लुक को गले में नेकपीस, कानों में झुमके और हल्के मेकअप के साथ पूरा किया। उनके बालों की हेयरस्टाइल ने उनके आकर्षण को और बढ़ा दिया। वीडियो के साथ अक्षरा सिंह ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा कि नवरात्रि की नौ रातें, खुशियों से भरमार, मां का आशीर्वाद ही आशीर्वाद। प्रशंसक अक्षरा सिंह की सादगी, ऊर्जा और भक्ति भाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अक्षरा सिंह का करियर

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह का देवी भक्ति गीत 'भोली सी मईया' रिलीज हुआ था। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया और प्रोड्यूस भी किया। गाने को अक्षरा सिंह के ही यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, जिसे फैंस की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है और लोग इस पर रील भी बना रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने फिल्म अम्बे मां की शूटिंग भी पूरी कर ली है, लेकिन इसकी रिलीज की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक