आकांक्षा चमोला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'लोगों ने मुझे गलत नजर से देखा', आकांक्षा चमोला का छलका दर्द, गौरव खन्ना की पत्नी होने पर कही बड़ी बात

Lock Upp 2 Twist: 'लॉक अप 2' में सेफ होने के बाद आकांक्षा चमोला भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें गौरव खन्ना की पत्नी के रूप में देखा और समझा। शो में उन्होंने निजी मुद्दों पर अपनी बात रखी।

सोनाली झा

Akanksha Chamola In Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। शो अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है और कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला पहले से ज्यादा दिलचस्प हो गया है। तीसरे हफ्ते के आखिर में हुए 'जजमेंट डे' एपिसोड में अभिनेता अर्जुन कपूर 'जनता की आवाज' बनकर पहुंचे। इस दौरान आकांक्षा चमोला, सूफी, योगेश, हर्षद और शिवांगी एलिमिनेशन के खतरे में थे।

फराह खान और रितेश देशमुख ने आकांक्षा चमोला को उनके सच बोलने और ईमानदारी के लिए सेफ कर दिया। सेफ होने के बाद आकांक्षा चमोला भावुक हो गईं और उन्होंने दर्शकों का धन्यवाद करते हुए अपनी दिल की बात साझा की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में लोगों ने उन्हें सिर्फ गौरव खन्ना की पत्नी के रूप में देखा और उनकी अपनी पहचान को नजरअंदाज किया।

पूरे देश ने मुझे गलत समझा

आकांक्षा ने कहा कि आप लोगों से मिला सम्मान और भरोसा मेरे लिए बहुत मायने रखता है। पूरे देश ने मुझे गलत समझा, क्योंकि मैं किसी की पत्नी हूं। लोगों ने मेरे व्यवहार को भी उसी नजर से देखा। लेकिन हर महिला की अपनी अलग पहचान और व्यक्तित्व होता है। मुझे खुशी है कि अब लोग मुझे समझने लगे हैं। उनकी इस बात पर शो में मौजूद सभी लोग भावुक नजर आए और दर्शकों ने भी सोशल मीडिया पर उनकी हिम्मत की तारीफ की।

शो में किए निजी जिंदगी से जुड़े बड़े खुलासे

'लॉक अप 2' में आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वह और अभिनेता गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं और दोनों का रिश्ता तलाक की ओर बढ़ रहा है। आकांक्षा ने कहा कि वह करीब एक साल से अलग रह रही हैं और अब अपने करियर पर पूरा ध्यान देना चाहती हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शादी से पहले वह बाइसेक्सुअल थीं और लड़कियों के साथ रिश्ते में भी रह चुकी हैं।

मां नहीं बनना चाहतीं आकांक्षा

आकांक्षा ने शो में यह भी खुलासा किया कि वह मां नहीं बनना चाहतीं, जबकि गौरव खन्ना को बच्चों से बेहद लगाव है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि गौरव उनकी वजह से अपनी इच्छाओं से समझौता करें। गौरतलब है कि आकांक्षा और गौरव ने साल 2016 में शादी की थी और लगभग दस साल तक साथ रहे। अब 'लॉक अप 2' में आकांक्षा लगातार अपने जीवन से जुड़े सच सामने रख रही हैं, जिससे दर्शकों के बीच उनकी चर्चा और भी बढ़ गई है।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए