सन ऑफ सरदार 2 के नए पोस्टर के साथ अजय देवगन ने पूछा सवाल, यूजर्स दे रहे जवाब 
मनोरंजन

पंजाब से बच गया क्या स्कॉटलैंड से बच पाएगा? अजय देवगन ने सन ऑफ सरदार 2 के लिए पूछा सवाल

अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है फिल्म का नया पोस्टर अजय देवगन ने जारी किया है और एक सवाल पूछा है जिसका जवाब देते हुए लोग नजर आ रहे हैं।

अनिल सिंह

अजय देवगन इस समय अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उसी दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा की परम सुंदरी भी रिलीज होगी। दोनों फिल्म आमने-सामने होगी इसलिए इस फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है और साथ ही उन्होंने दर्शकों से सवाल भी पूछा है।

अजय देवगन में सन ऑफ सरदार 2 का नया पोस्टर जारी किया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं अजय देवगन सरदार के अंदाज में नजर आ रहे हैं और वह अपने स्टंट वाले अंदाज में दिखाई दिए हैं। वह दो ट्रैक्टर पर खड़े हैं, वहीं दूसरे पोस्टर में वह दो टैंक पर खड़े नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने सवाल पूछा है, पंजाब से तो बच गया क्या स्कॉटलैंड में बच पाएगा?

सोशल मीडिया पर यूजर अजय देवगन की पोस्ट में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए नजर आए हैं, एक यूजर ने लिखा है पाजी तुसी ग्रेट हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा सन ऑफ सरदार की वापसी का इंतजार कर रहे थे। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सन ऑफ सरदार 2 के पोस्टर को देखकर फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 चर्चा में इसलिए लिए भी है क्योंकि जुलाई की 25 तारीख को यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी और ठीक उसी दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा की परम सुंदरी भी रिलीज होने वाली है। काफी समय के बाद बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में आमने-सामने होगी। ऐसे में किसी एक फिल्म को उसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, यही कारण है कि सोशल मीडिया पर अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म परम सुंदरी को लेकर तेजी से चर्चा हो रही है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए