‘तान्हाजी पार्ट 2’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कहानी अभी बाकी है…‘तान्हाजी’ के 6 साल पूरे, क्या अब आएगा पार्ट 2? अजय देवगन की पोस्ट से मिला हिंट

Tanhaji The Unsung Warrior Part 2: ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के 6 साल पूरे होने पर अजय देवगन के अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद फिल्म के पार्ट 2 की अटकलें तेज हो गई हैं।

स्नेहा मौर्या

Ajay Devgn Upcoming Films Tanhaji Sequel Update: अजय देवगन की सुपरहिट ऐतिहासिक फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ को रिलीज हुए आज पूरे छह साल हो चुके हैं। साल 2020 में आई इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी, बल्कि अजय देवगन के करियर की यादगार फिल्मों में भी अपनी खास जगह बनाई। अब फिल्म की एनिवर्सरी पर अजय देवगन ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस के मन में एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, क्या ‘तान्हाजी 2’ आने वाली है?

अजय देवगन के कैप्शन ने बढ़ाई हलचल

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर ‘तान्हाजी’ के छह साल पूरे होने के मौके पर खास पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में फिल्म के अहम किरदारों के ऑयल पेंटिंग स्टाइल पोस्टर्स नजर आए। अजय देवगन के साथ-साथ काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकर के भी पोस्टर्स शामिल थे।

हालांकि, इन खूबसूरत पोस्टर्स से ज्यादा चर्चा में रहा अजय का मराठी कैप्शन। उन्होंने लिखा कि “किल्ला तर आला, पण सिंह गेला… पण गोष्ट अजून संपलेली नाही।” जिसका अर्थ है, किला तो जीत लिया गया, लेकिन शेर चला गया… और कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। इस एक लाइन ने ही फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या अजय देवगन मराठा योद्धाओं की किसी और कहानी के साथ वापसी करने वाले हैं।

‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ 17वीं सदी के महान मराठा योद्धा सूबेदार तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में अजय देवगन ने तानाजी की भूमिका निभाई, जबकि काजोल उनकी पत्नी सावित्रीबाई के किरदार में नजर आईं। सैफ अली खान ने फिल्म में खलनायक उदयभान सिंह राठौर का दमदार रोल निभाकर खूब तारीफें बटोरी थीं।

फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया था और इसे अजय देवगन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। दमदार कहानी, भव्य एक्शन और देशभक्ति के जज्बे ने इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिलाई।

क्या सच में आ रहा है ‘तान्हाजी 2’?

फिलहाल ‘तान्हाजी 2’ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अजय देवगन के कैप्शन ने यह साफ कर दिया है कि कहानी का सिलसिला अभी थमा नहीं है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही अजय देवगन एक बार फिर किसी मराठा योद्धा की गाथा लेकर बड़े पर्दे पर लौट सकते हैं।

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह