मनोरंजन

‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' का ट्रेलर रिलीज के बाद अजय देवगन का खुलासा, अपने किरदार को लेकर कही ये बात

उज्वला धारपवार

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने शनिवार को कहा कि वह ओटीटी मंच पर शुरू होने वाली श्रृंखला “रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस” को लेकर उत्साहित हैं जिसमें उनके किरदार के कई रूप देखने को मिलेंगे। डिज्नी हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाली यह श्रृंखला ब्रिटेन के लोकप्रिय शो “लुथर” का रीमेक है जिसमें इदरीस अल्बा ने अभिनय किया था।

निर्माताओं ने हिंदी संस्करण का ट्रेलर पेश किया है और इसे पुलिस आधारित थ्रिलर कहानियों का संकलन बताया जा रहा है। “रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस”, बेहद चालाक अपराधियों और जांचकर्ता के इर्द गिर्द घूमने वाली एक थ्रिलर श्रृंखला होगी। देवगन (52) ने कहा कि वह “रुद्र” से ओटीटी मंच पर पदार्पण करने को लेकर खासे उत्साहित हैं क्योंकि एक अभिनेता के रूप में उन्हें यह मंच आकर्षित करता है।

उन्होंने एक बयान में कहा, “डिजिटल प्रसारण की दुनिया ने हमेशा से मुझे आकर्षित किया और मैं रुद्र जैसे किरदार के साथ लंबी श्रृंखला के रूप में डिजिटल मंच पर पहली बार आने को लेकर उत्साहित हूं।” इस श्रृंखला में देवगन ने डीसीपी रुद्रवीर सिंह का किरदार निभाया है जो कानून की रक्षा करने और बुराई से लड़ने में दक्षता दिखाता है।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग