तलाक की अफवाहों के बीच प्रेग्नेंट हुईं ऐश्वर्या शर्मा? वीडियो में परछाई में दिखा बेबी बंप, फैंस पूछ रहे सवाल 
मनोरंजन

नील भट्ट से तलाक की अफवाहों के बीच प्रेग्नेंट हुई ऐश्वर्या शर्मा! वीडियो देख फैंस पूछ रहे सवाल

Aishwarya Sharma Pregnancy: तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या शर्मा के लेटेस्ट वीडियो में उनकी परछाई में बेबी बंप दिखा है, जिससे फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

अनिल सिंह

Aishwarya Sharma Baby Bump: टीवी की पॉपुलर स्टार कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट इन दिनों अपने रिश्ते में तनाव और तलाक की अफवाहों को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। ऐश्वर्या लगातार इन अफवाहों पर ट्रोलर्स को जवाब भी देती रही हैं।

लेकिन इस बीच, दोनों के रिश्ते से जुड़ा एक हैरान करने वाला अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या शर्मा का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या शर्मा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही माँ बनने वाली हैं।

वीडियो में दिखा ऐश्वर्या का बोल्ड अंदाज़

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज़ और शानदार एटीट्यूड देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की डीप नेक कट वाली और बैकलेस ड्रेस पहनी है, जिसके साथ उन्होंने डस्की मेकअप और हाथों में गोल्डन बैंगल्स पहने हैं।

इस लुक में ऐश्वर्या गजब के पोज़ दे रही हैं और उनके एटीट्यूड से फैंस अपनी निगाहें हटा नहीं पा रहे हैं। ऐश्वर्या ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "मुझे मत पढ़ों... तुम इस सिलेबस को हैंडल नहीं कर पाओगे।" हालांकि, उनके इस अंदाज़ से ज्यादा, फैंस का ध्यान एक छिपे हुए हिंट पर गया है।

परछाई में दिखा प्रेग्नेंसी का हिंट

वीडियो में ऐश्वर्या पोज़ देते हुए आगे-पीछे घूम रही हैं, और तभी कैमरे में एक ऐसी चीज़ कैद हो जाती है जिसे देख फैंस हैरान रह जाते हैं। दरअसल, दीवार पर एक्ट्रेस की परछाई (शैडो) दिखती है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही फैंस का मानना है कि तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या शर्मा माँ बनने वाली हैं और यह वीडियो उनकी प्रेग्नेंसी का पहला हिंट है। फैंस अब लगातार कमेंट सेक्शन में उनसे इस खुशखबरी की पुष्टि करने के लिए कह रहे हैं।

फैंस ने पूछे सवाल, एक्ट्रेस की चुप्पी बरकरार

ऐश्वर्या शर्मा के इस वीडियो पर फैंस भर-भर कर कमेंट कर रहे हैं। कई फैंस ने सीधे एक्ट्रेस से पूछा है कि क्या वह माँ बनने वाली हैं? कुछ यूजर्स ने उन्हें पहले से ही बधाइयाँ देना शुरू कर दिया है, वहीं कुछ फैंस ने चिंता जताई है कि तलाक की अफवाहों के बीच यह खबर कितनी सच है।

हालांकि, एक्ट्रेस की तरफ से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। चुप्पी की वजह से यह खबर अब तक कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर ज़ोरदार बहस छेड़ दी है।

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल