ऐश्वर्या शर्मा ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे लगातार ट्रोल किया गया' 
मनोरंजन

'मैं खुद बुली की शिकार हूं', नील भट्ट से अलगाव की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या शर्मा का ट्रोलर्स को जवाब

Aishwarya-Neil Bhatt: नील भट्ट से अलगाव की अफवाहों और ट्रोलिंग के बीच एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने एक भावुक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कहा कि वह खुद बुली की शिकार हैं और लोगों से भावुक अपील की है।

अनिल सिंह

Aishwarya-Neil Bhatt Separation Rumors: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ी ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादीशुदा जिंदगी में आए मनमुटाव और अलगाव की खबरों के बीच, ऐश्वर्या शर्मा ने आखिरकार ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सोमवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने ऊपर लगे आरोपों और फैलाई जा रही अफवाहों पर अपना पक्ष मजबूती से रखा।

ऐश्वर्या ने अपने पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि उनके खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहें गलत हैं और उन पर विश्वास करने से पहले लोगों को सच जानना चाहिए।

'प्रोफेशनलिज्म को हमेशा बनाए रखा'

ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी पोस्ट में कहा, "मैंने कभी किसी को परेशान नहीं किया या किसी के साथ भी बुरा व्यवहार नहीं किया, बल्कि अपने प्रोफेशनलिज्म को हमेशा बनाए रखा। बावजूद इसके मुझे लगातार ट्रोल किया गया, जिसे मैंने हमेशा हंसते-हंसते सहन किया है।"

एक्ट्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी को बुली नहीं किया, बल्कि वे खुद ही बुली की शिकार हैं, जो आम लोगों की नजर में नहीं आ पाता। उन्होंने लोगों से भावुक अपील की कि वे किसी व्यक्ति को बिना पहचाने उसके बारे में गलत बातें न फैलाएं। उनकी यह अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

'बिग बॉस 17' में दिखी थी केमिस्ट्री

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की पहली मुलाकात उनके सुपरहिट टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और सिर्फ एक साल के भीतर दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों की केमिस्ट्री 'बिग बॉस 17' में भी खूब सराही गई थी, हालांकि शो के दौरान ऐश्वर्या को कई बार नील पर गुस्सा करते हुए देखा गया था, जिसे नील ने हमेशा प्यार से संभाला।

अलग रहने की खबरें आईं सामने

पिछले कुछ महीनों से उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं और दोनों के अलग रहने की खबरें सामने आने लगीं। सोशल मीडिया पर भी दोनों ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करना बंद कर दिया है, जिसने इन अफवाहों को और हवा दी। अब ऐश्वर्या की यह भावुक अपील बताती है कि वह निजी और सार्वजनिक जीवन में फैली नकारात्मकता से कितनी परेशान हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 7,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा